मुजफ्फरनगर

VIDEO: नेशनल एथलीट का आरोप सास ससुर ने मुझे इसलिए कमरे में बंद कर खूब पीटा

रोते हुए पुलिस को दी शिकायत
2 min read
shamli news
नेशनल एथलीट का आरोप सास ससुर ने मुझे इसलिए कमरे में बंद कर खूब पिटा

शामली।यूपी के शामली जिले में एक नेशनल महिला एथलीट के साथ सास-ससुर द्वारा बर्बाता करने का मामला सामने आया है।इतना ही नहीं एथलीट का आरोप है कि सास-ससुर आैर पति ने शादी के कुछ दिनों बाद ही उसे परेशान करना शुरू कर दिया।लेकिन हद तब हो गर्इ जब सास-ससुर ने मौका पाकर महिला एथलीट को कमरे में बंद कर पिटना शुरू कर दिया।जिसके बाद मौका पाकर पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस शिकायत लेकर मामले की जांच कर रही है।

दो साल पहले ही सोशल मीडिया पर हुआ था प्यार अौर फिर शादी

दरअसल गाजियाबाद के मोदीनगर एक गांव की रहने वाली माेनिका 2015 में ट्रैक एंड फिल्ड में नेशनल चैंपियन रह चुकी है।इसके बाद सन 2016 में मोनिका ने शामली के कुडाना गांव निवासी सोनू नाम के युवक के साथ कर ली थी।बताया जा रहा है मोनिका की सोनू से फेसबुक के जरिए पहले दोस्ती हुई और फिर वह प्यार में बदल गई। इसके कुछ समय बाद ही दोनों ने शादी कर ली थी।आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही सास-ससुर ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

इसलिए करते है मारपीट आैर घर में रखते है कैद

मोनिका का आरोप है कि पति सोनू व उसकी सास व ससुर शादी के बाद से ही दहेज में कार व पैसों की डिमांड कर रहे थे। जिसे जुटा पाने में मोनिका व उसका परिवार असमर्थ है।पति व ससुरालियों के जुल्म से तंग आकर मोनिका अपनी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची और अपनी दुःख भरी कहानी पुलिस को सुनाई।फिलहाल पुलिस ने पीड़ित महिला चैम्पियन की शिकायत पर आरोपी पति व सास ससुर के खिलाफ मारपीट व दहेज का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवार्इ में जुट गर्इ है।

Published on:
02 Aug 2018 06:10 pm
Also Read
View All
Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी