31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल में पढ़ने पहुंची छात्राआें से टीचर करा रही थी गंदा काम, रोकने पर की ये हरकत- देखें वीडियो

बीएसए ने डीएम को सौंपी रिपोर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 2 Aug 2018, 4:05 PM IST

bulandshahr news

स्कूल में पढ़ने पहुंची छात्राआें से टीचर करा रही थी एेसा गंदा काम, रोकने पर की ये हरकत- देखें वीडियो

बुलंदशहर।जिन मासूमों के कंधों पर स्कूल जाते समय बैग आैर कक्षा में हाथों में किताब होनी चाहिए।उन्हीं छात्रों के हाथ में टीचर ने झाडू थमा दी।इतना ही नहीं जब यह मामला मीडिया के सामने आया आैर मीडिया कर्मी स्कूल पहुंचे।तो शिक्षिका ने अपनी इस गलती को सुधारने की जगह कैमरे पर हाथ मारकर एेसी हरकत शुरू कर दी।यह मामला कहीं आैर का नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में स्थित सरकारी स्कूल का है।आरोप है कि यहां पढ़ने के लिए आने वाले बच्चों से टीचर हर दिन यही काम कराती है।वहीं मामले की गंभीरता को देख एसडीएम ने दावा किया है कि सीबीएसर्इ के संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई को संस्तुति रिपोर्ट भेजी जा रही है

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-मासूम बच्ची से झाड़ू लगवा रही प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने कैमरा चलता देख खोया आपा।

एेसे अपना आपा खो बैठी शिक्षिका

यूपी के बुलन्दशहर जिले में स्थित खुर्जा ब्लाक में प्राथमिक विद्यालय है। इसमें शिक्षिका स्कूल आने वाले बच्चों को पढ़ाने की जगह उनके हाथ में झाडू थाम देती है। इसका पता गुरुवार को स्कूल में अचानक पहुंचे एक मीडिया पर्सन को देखने पर लगा। जब उसने शिक्षिका की मौजूदगी में झाडू लगवाते हुए इस हरकत को कैमरें में कैद किये।तो शिक्षिका आपना आपा खो बैठी और पत्रकार के कैमरे पर हाथ मारकर बदतमीजी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें-फिल्म 'जिला गोरखपुर' का पोस्टर रिलीज होते ही योगी के इस संगठन ने उठाया ये बड़ा कदम

मामला पता लगते ही अधिकारियों ने किया ये दावा

शिक्षिका द्वारा स्कूल में पढ़ने आने वाले बच्चों से झाडू लगाने के मामले की जानकारी बीएसए को दी गर्इ। वहीं एसडीएम ने बताया कि बीएसए की रिपोर्ट के आधार पर टीचर के विरुद्ध कार्रवार्इ को संस्तुति रिपोर्ट डी एम को भेजी जा रही है। स्कूलों में बच्चों से काम कराने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।