मुजफ्फरनगर

VIDEO: मासूम बच्ची को बहला-फुसला कर ले गया अपने घर,भागकर आई बच्ची ने बताया- अंकल ने ये कह कर ले गए अपने साथ

मासूम से दरिंदगी का प्रयास पड़ोसी बच्ची को ले गया अपने घर परिजनों को दी जान से मारने की धमकी

less than 1 minute read
मासूम बच्ची को ढूढ रहा था पूरा परिवार, तभी बच्ची ने आकर बताया अंकल ने ये कह कर ले गए अपने साथ

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में एक युवक द्वारा अपने ही पड़ोस में रहने वाली एक 5 साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसला कर ले जाने और उससे अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों द्वारा आरोपी को शिकायत करने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है।

दरअसल मामला थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र का है, जहां मोहल्ला देविदास निवासी एक महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति संदीप द्वारा उनकी 5 साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन पीड़िता के शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। लेकिन किसी तरह मासूम आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंच गई। इस बीच मासूम बच्ची के परिजन उसके लापता होने पर पूरे मोहल्ले में ढूंढते रहे। मगर कुछ देर बाद मासूम अपने घर पहुंच गई औऱ पूरी घटना अपनी मां को बताई।

इसी बीच आरोपी भी पीड़ित परिवार के घर पहुंच गया। जिन्हें पीड़ित परिवार द्वारा आरोपी से पूछा गया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देने लगा। वहीं कार्रवाई को लेकर भी आरोपी ने पीड़ित परिवार को डरा धमका रहा था। जिसकी शिकायत लेकर पीड़ित परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..


UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
10 May 2019 11:09 am
Published on:
10 May 2019 11:02 am
Also Read
View All