मुजफ्फरनगर

सपा विधायक नाहिद हसन द्वारा दुष्कर्म पीड़िता के पिता को गोली मारने की धमकी देने के मामले में आया नया मोड़

विधायक ने कहा वायरल ऑडियो मेरा नहीं। कराई जाए जांच, मैंने नहीं किया किसी को फोन।

2 min read
Feature image

शामली। सपा विधायक पर एक रेप पीड़िता के पिता को जान से मारने की धमकी देने के साथ ही गांव छुड़वाने की धमकी के देने के आरोप लगे हैं। इतना ही नहीं पीड़ित पिता ने कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन पर भद्दी-भद्दी गालियां देने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी से मिल सपा विधायक का धमकी भरा ऑडियो सुनाकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि अब विधायक गैंगरेप पीड़िता के परिजनों पर फैसले का दबाव बना रहा है।

वहीं जब कैराना विधायक नाहिद हसन से इस मामले में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैंने किसी को फोन करके कोई धमकी नहीं दी है। वायरल ऑडियो मेरा नहीं है। ऑडियो की जांच कराई जाए।

दरअसल, मामला कोतवाली गंगोह क्षेत्र का है। जहां कैराना विधायक के नाम से मिली धमकी के बाद थाना गंगोह का एक परिवार अपनी जानमाल को लेकर चिंतित है। अब एसएसपी से मिलकर पीड़ित परिवार ने कोतवाली में सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है। साथ ही पीड़ित परिवार ने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा व संरक्षण देने की भी मांग की है।

पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि 29 जून को कैराना विधायक नाहिद हसन ने मोबाइल से धमकी देते हुए दर्ज केस में जबरन फैसला करने के लिए नाजायज दबाव बनाया। जब उन्होंने इससे इनकार किया तो उन्हें गंदी-गंदी गालियां दी गईं। साथ ही विधायक ने दुष्कर्म समेत अन्य फर्जी झूठे मुकदमों में फंसाने की भी धमकी दी। तहरीर के अनुसार विधायक ने फैसला न करने पर मुकदमे में बयान देने आने पर गोली मारने तक की धमकी दी है।

धमकी से आहत पीड़ित ने विधायक नाहिद हसन को बाहुबली नेता बताते हुए कहा है कि विधायक की धमकी के बाद उसे और उसके परिवार वालों को जान-माल का खतरा बना हुआ है। धमकी से घबराए पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर पूरी घटना से अवगत कराते हुए ऑडियो रिकार्डिंग तक होने की बात कही है। इस पर एसएसपी ने कोतवाली गंगोह में नाहिद हसन के खिलाफ तहरीर देने की बात कही। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने और उनके परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

बता दें कि पीड़ित ने नाबालिग बेटी से गैंगरेप का आरोप लगाते हुए मौहल्ला गुजरान, खानपुर व थलापड़ा के आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। जब पुलिस ने 25 जून तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो पीड़ित ने पूरे परिवार के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया। उल्टा पीड़ित को ही कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करा दिया था। इसके बाद अब इस मामले में सपा विधायक की दखलंदाजी से मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है।

Published on:
01 Jul 2018 05:54 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा