28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी का झांसा देकर दो साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, खुली पोल तो किया ऐसा सलूक

शादीशुदा होकर भी खुद को कुंवारा बता कर दूसरी महिला के साथ बनाता रहा संबंध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 29 Jun 2018, 4:40 PM IST

rape

शादी का झांसा देकर दो साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, खुली पोल तो किया ऐसा सलूक

फर्रुखाबाद. थाना शमशाबाद क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एक आदमी पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।थाने में शिकायत करने पहुंची, तो पुलिस अधीक्षक के सामने हुई पेश एसपी अतुल शर्मा ने कार्यवाही का दिया अस्वाशन। महिला ने बताया कि कुछ सालों पहले मेरा विवाह विहार प्रान्त में हुआ था। दुर्घटना में मेरे पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। उसके बाद मैं अपने भाई के पास हरियाणा चली गई, जहां पर वह प्राइवेट नौकरी करता था। वहीं रहकर अपना जीवन गुजारने लगी।

अलग कमरे में बुलाकर बनाता था शारीरिक संबंध

महिला ने बताया कि भाई के साथ ही शमशाबाद में रह रहे एक आदमी ने कहा कि मेरा विवाह नही हुआ है। यदि मैं तैयार हो जाऊं, तो मेरे साथ वह शादी कर लेगा। इस बात पर मैनें अपने भाई और भाभी से सलाह मांगी, तो वह तैयार हो गए यह कहकर कि चलो तुम्हारा दोबारा घर बस जायेगा। उसके बाद से इसने अलग कमरा ले लिया, जहां पर वह मुझे रोजाना बुलाता था और शारीरिक सम्बन्ध बनाता था। जब 6 महीने गुजर गए, तो विवाह करने के लिए कहा गया। इसके बाद वह आदमी अपने गांव ले गया, जहां पर शारीरिक संबंध बनाने का सिलसिला जारी रखा। महिला ने बताया कि इस आदमी की पहले से ही शादी हो चुकी थी। लेकिन इसने ये बात नहीं बताई।

एक दिन अचानक जब यह घर से निकले, तो वह सीधा अपने घर अपने बीवी-बच्चो के पास पहुंचकर यह कहे रहा था कि रात की ड्यूटी कर रहा हूं। जब वह घर से चला गया, तो मैने उसके घरवालों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि इसकी शादी बहुत पहले हो चुकी है। फिर भी मेरे जिस्म को नोचता रहा और मेरे साथ अपने परिवार को भी अंधेरे में रखा।

शादी के नाम पर करने लगा मारपीट

महिला ने बाताया कि पूरी जानकारी मिलने के बाद वह उस आदमी के घर पर ही रहने लगी। वह उससे शादी करने को कहती, तो उस आदमी उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत की लेकिन उल्टा पुलिस ने भी उसे वहां से भगा दिया। पुलिस से मदद न मिलने के बाद महिला ने एसपी का दरवाजा खटखटाया। पूरा मामला जानकर एसपी ने कहा कि जांच कर वह महिला को न्याय दिलाएंगे।