मुजफ्फरनगर

मस्जिद के इमाम की फेसबुक आइडी से शेयर हुआ ऐसा आपत्तिजनक पोस्ट, मचा बवाल

पीड़ित इमाम ने शनिवार को गांव के आधा दर्जन लोगों के साथ कांधला थाने पहुंचकर तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

2 min read
Feature image

शामली। जिले के गांव गंगेरू में मस्जिद के इमाम की फेसबुक आईडी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इमाम ने कांधला पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इमाम की तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

यह हैं मामला
दरअसल आपको बता दे कि पूरा मामला जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू का है। यहां गांव में ही स्थित मदरसा नूरानिया अमीरूल फुरकान में अध्यापक व गांव की नूरानी मस्जिद में इमाम के पद पर तैनात मसीउल्ला पुत्र यूसुफ ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर अपनी फेसबुक आईडी के साथ छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक पोस्ट कर बदनाम करने का आरोप लगाया हैं।

कार्रवाई की मांग
पीड़ित इमाम ने शनिवार को गांव के आधा दर्जन लोगों के साथ कांधला थाने पहुंचकर तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में कांधला थाना अध्यक्ष सुनील दत्त का कहना है कि पीड़ित की तहरीर मिली है। मामले की जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

फेसबुक पर फोटो अपलोड करने पर मारपीट
इसके अलावा कैराना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खेलकला निवासी राशिदा ने भी कैराना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती रात्रि महिला के घर में आधा दर्जन लोग घुस आए और मारपीट करने लगे। उस वक्त वह अपनी बेटियों के साथ सो रही थी। मारपीट करने का कारण पूछा तो आरोपी ने कहा कि उसके बेटे ने उसकी लड़की की फोटो फेसबुक पर अपलोड की है। बेटा घर के बाहर था तो उसे फोन पर मामला पूछा बेटे ने ऐसा कुछ भी करने से इंकार कर दिया और कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। इसके बाद भी आरोपियों ने मारपीट की जिसमें उसकी बेटी घायल है।

Published on:
07 Oct 2018 04:26 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश