25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक फ्रेंड ने किया रेप तो पीड़िता ने सोशल साइट के खिलाफ ही दर्ज कराया केस, लगाया ये आरोप

पीड़िता ने सोमवार को हॉस्टन के हैरिस कॉउंटी जिला अदालत में इस संबंध में केस दर्ज कराया।
2 min read
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Oct 03, 2018

Woman molested by Facebook friend filed suite against social network

फेसबुक फ्रेंड ने किया रेप तो पीड़िता ने सोशल साइट के खिलाफ ही दर्ज कराया केस, लगाया ये आरोप

टेक्सास। सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे मामले सामने आए दिन सामने आते हैं, जिसमें लोग सोशल मीडिया के चलते धोखाधड़ी का शिकार होते हैं। ऐसा ही कुछ मामला टेक्सास से सामने आया, जहां एक लड़की के साथ उसके फेसबुक फ्रेंड ने यौन उत्पीड़न किया। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि लड़की ने आरोपी के अलावा सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी मुकदमा ठोका है।

'फेसबुक फ्रेंड' ने की थी मारपीट और रेप

मीडिया रिपोर्ट की माने तो पीड़िता ने सोमवार को हॉस्टन के हैरिस कॉउंटी जिला अदालत में इस संबंध में केस दर्ज कराया। पीड़िता का आरोप है कि जब वो 15 साल की थी तब उसके एक 'फेसबुक फ्रेंड' ने उसके साथ रेप और मारपीट की और उसे देह व्यापार में ढकेला। यही नहीं पीड़िता का आरोप है कि सोशल साइट के अधिकारियों को इस बारे में जानकारी थी कि उनके साइट की मदद से नाबालिगों को झांसा देकर देह व्यापार की दलदल में झोंका जा रहा है।

फेसबुक के अलावा बैकपेज.कॉम पर मुकदमा

पीड़िता ने फेसबुक के अलावा क्लासीफाइड एड वाली वेबसाइट बैकपेज.कॉम (जो अब बंद किया जा चुका है) के संस्थापकों के नाम भी केस दर्ज कराया है। हालांकि इस पर मामले के बारे में बात करने के लिए फेसबुक से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनके तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। साथ ही बैकपेज.कॉम के पूर्व कर्मचारियों और वकीलों ने भी मीडिया के इससे संबंधित कॉल का जवाब नहीं दिया। फेसबुक पर आरोप है कि उन्होंने आरोपी के अकाउंट की सही से जांच नहीं की थी।

मां से कहासुनी के बाद मिलने गई थी आरोपी से

रिपोर्ट में की माने को अपने केस में महिला ने जानकारी दी है कि उसने 2012 में आरोपी को अपनी फ्रेंडलिस्ट में एड किया था। इसके बाद दोनों के बीच मेसेज के जरिए बातचीत बढ़ी थी। पीड़िता ने बताया कि एक दिन अपने मां से हल्की कहा-सुनी के बाद आरोपी ने उससे मिलने की बात कही। उसी मुलाकात के दौरान उसने पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार किया। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ हुए बलात्कार की तस्वीरें बैकपेज.कॉम पर पोस्ट की गई थी। बता दें कि वेबसाइट को अश्लीलता बेचने के आरोप में इस साल बंद कर दिया गया है।