फॉर्म जारी करते हुए ये लिखा गया पोस्ट में
SC-ST एक्ट में हुए संशोधन के प्रति विरोध दर्ज करवाने हेतु इस फॉर्म को भरें और ज्यादा से ज्यादा लोगों से इसे भरवाएं ताकि लोगों को भी अपना विरोध दर्ज करवाने का मौका मिले। इस फॉर्म की प्रति मा. राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी, मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पास भेजी जाएगी। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट में फिर से इस एक्ट के विरोध में सुनवाई करने के लिए अर्जी दाखिल की जाएगी। SC-ST एक्ट के प्रति लोगों में आप में कितना रोष है, यह दिखाने के लिए आप इस फॉर्म को अधिक से अधिक संख्या में अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, ईष्ट मित्रों से भरवाइए। इस फॉर्म के प्रिंटआउट लेकर इसे भरवाएं फिर फॉर्म में दिए गए पते पर भेज दें। फॉर्म को भरने के लिए हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का विकल्प दिया गया है। 'अखंड भारत मिशन' के फेसबुक पोस्ट पर इस फॉर्म को डाउनलोड करने के लिए लिंक भी दिया गया है।