मुजफ्फरनगर

गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर गूंज उठा यूपी का ये जिला, पुलिस-बदमाशों के बीच जमकर हुई ‘ठांय-ठांय’

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में ₹15000 का ईनामी शातिर बदमाश तुफैल गोली लगने से घायल हुआ है।
2 min read
encounter
गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर गूंज उठा यूपी का ये जिला, पुलिस-बदमाशों के बीच जमकर हुई 'ठांय-ठांय'

मुजफ्फरनगर। जनपद में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच उस समय मुठभेड़ हो गई जब एसएसपी के आदेश पर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में ₹15000 का ईनामी शातिर बदमाश तुफैल गोली लगने से घायल हुआ है। जिसके पास से एक तमंचा और बाइक बरामद की गई है। साथ ही साथ इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने दोनो घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

दरअसल, मामला खतौली कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर रोड का है। जहां पुलिस ने देर रात एसएसपी के आदेश पर चैकिंग अभियान चलाया था। तभी खतौली पुलिस को बाइक सवार बदमाशों की क्षेत्र में आने की सूचना मिली। बदमाशों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध लोगों की सख्ती से चेकिंग शुरू की। तभी बाइक सवार बदमाश चेकिंग के दौरान पहुंचे जिन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने भी जब बदमाशों का पीछा किया और जवाबी फायरिंग की तो बाइक सवार एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

एसएसपी सुधीर सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली एक सिपाही को भी लगी है। जिसमें सिपाही घायल हो गया। मौके से बदमाश के पास एक तमंचा और बाइक बरामद की गई है। घायल बदमाश की पहचान 15000 के इनामी बदमाश तुफैल के रूप में हुई है। जो कि एक शातिर बदमाश है। तुफैल पर दर्जनों लूट डकैती, चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।खतौली थाने से दो लूट के मामलों में तुफैल फरार चल रहा था।

Published on:
24 Oct 2018 12:49 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश