मुजफ्फरनगर

VIDEO : जुगाड़ में बैठकर घर जा रही थीं छात्राएं, तभी हुआ कुछ ऐसा कि मच गई चीख-पुकार

अवैध रूप से चल रहे एक जुगाड़ वाहन में तेज गति से जा रही एक अनियंत्रित बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। वहीं टक्कर लगते ही जुगाड़ वाहन पलट गया।
2 min read
picture
VIDEO : जुगाड़ में बैठकर घर जा रही थीं छात्राएं, तभी हुआ कुछ ऐसा कि मच गई चीख-पुकार

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना रतनपुरी कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़सू सिकंदरपुर के निकट उस समय सनसनी फैल गई जब अवैध रूप से चल रहे एक जुगाड़ वाहन में तेज गति से जा रही एक अनियंत्रित बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। वहीं टक्कर लगते ही जुगाड़ वाहन पलट गया। जिसमें सवार डिग्री कॉलेज की आधा दर्जन छात्राओं सहित कुल 8 लोग घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक बस को लेकर फरार हो गया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी खतौली में भर्ती कराया। जहां 5 लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

दरअसल, मामला थाना रतनपुरी कोतवाली क्षेत्र के खतौली बुढाना मार्ग का है, जहां खतौली स्थित विधोतमा डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली बीएसई की करीब आधा दर्जन छात्राओं को लेकर एक जुगाड़ वाहन खतौली से थाना रतनपुरी कोतवाली क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर जा रहा था। जैसे ही यह जुगाड़ खतौली बुढाना मार्ग पर गांव बड़सू सिकंदरपुर के निकट पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रही एक बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारकर चालक बस सहित मौके से फरार हो गया। वहीं बस की टक्कर लगते ही जुगाड़ वाहन सड़क पर पलट गया।

जिसमें सवार आधा दर्जन छात्राओं सहित 8 लोग घायल हो गए। सभी छात्राएं गांव मुजाहिदपुर की रहने वाली हैं। जो खतौली में विद्योतमा डिग्री कॉलेज की बीएससी की छात्राएं हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में भर्ती कराया। जहां 5 लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही आरोपी बस का पता लगाने के बात कह रही है।

Updated on:
20 Nov 2018 01:54 pm
Published on:
20 Nov 2018 01:54 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी

मुजफ्फरनगर में फिर सुलगी 2013 दंगों की चिंगारी! भड़काऊ पोस्टरों पर भड़के राकेश टिकैत, बोले- चुनावी साजिश है ये

‘मैं मरना पसंद करूंगा’, 36 दोषियों को फांसी की सजा सुनाने वाले जज रवि कुमार दिवाकर के बयान ने खड़े किए बड़े सवाल, आखिर क्यों कही ये बात?