
भारत के नक्शे से जम्मू-कश्मीर का हिस्सा गायब करने पर भड़के मुस्लिम धर्म गुरु, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो-
देवबंद/सहारनपुर. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में रविवार को हुए नाटक के पोस्टर में भारत के नक्शे से कश्मीर का हिस्सा गायब होने को लेकर देवबंदी उलेमा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अफसोस जताते हुए इस हरकत की कड़ी निंदा की है। मोहतमिम मदरसा जामिया शैखुल हिन्द के मुफ्ती असद कासमी का कहना है की कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हम लगातार कहते आ रहे हैं की कश्मीर हमारा है। ऐसे में एएमयू में लगे भारत के नक्शे से कश्मीर का हिस्सा गायब किया जाना बेहद अफसोस की बात है। उलेमा ने सवाल उठाया कि जब कश्मीर हमारे मुल्क का हिस्सा है तो फिर उसे भारत के नक्शे से गायब क्यों किया गया?
बता दें कि हाल ही में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी मे भारत का नक्शा लगाया गया था, जिसमें कश्मीर का हिस्सा गायब कर दिया गया था। मोहतमिम मदरसा जामिया शैखुल हिन्द के मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि ये इन्तिहाई अफसोस की बात है। जब हम कश्मीर की मांग करते हैं तो कश्मीर हमारा है। कश्मीर का चित्र भारत के नक्शे से हटाना सरासर जुर्म है। इस तरह की हरकत जिस शख्स ने की उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। यह हिंदुस्तान की शान के खिलाफ है। कश्मीर के हिस्से को जिस तरह खत्म कर दिया गया इसकी सरासर मुखालफत होनी चाहिए और जो मुखालफत हो रही है वह ठीक हो रही है।
मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। अगर जो कश्मीर का हिस्सा हमारे पास नहीं है वह हटा दिया जाता तो कोई बात नहीं थी, लेकिन हमारे कश्मीर को हटाना गलत है।
Published on:
20 Nov 2018, 12:22 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.