25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लूट के बाद गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया यूपी का ये जिला, पुलिस ने एक बदमाश को किया पस्त, देखें वीडियो-

स्कूटी पर सवार से कैश लूटकर भाग रहे बदमाशों की नोएडा में पुलिस से मुठभेड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 20 Nov 2018, 9:39 AM IST

noida

लूट के बाद गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रारा यूपी का ये जिला, पुलिस ने एक बदमाश को किया पस्त, देखें वीडियो-

नोएडा. स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति से कैश लूट कर भाग रहे वैगनआर कार सवार बदमाशों और पुलिस के बीच सेक्टर-88 के पुस्ता रोड पर मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी फरार हो गया है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से लूट की रकम और तमंचा बरामद किया गया है। फेस-2 कोतवाली पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भारत के नक्शे से कश्मीर गायब हाेने पर देवबंद से आया ये बड़ा बयान

पुलिस के अनुसार, फेस-2 के एनएसईजेड स्थित एक कंपनी में नौकरी करने वाले भंगेल निवासी अल्ताफ ने डायल 100 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी थी कि वैगनआर कार सवार बदमाश उससे से कैश लूटकर भाग रहे हैं। उन्हें कार का आखिरी चार नंबर ही याद था। लिहाजा पुलिस उन आखिरी चार नंबरों की मदद से वैगनआर कार की तलाश में जुट गई। इसी बीच बदमाशों की कार सेक्टर-88 के पास पुस्ते पर देखी गई। इस पर पुलिस टीम ने उन्हें घेरने की कोशिश की। खुद को घिरा देख दोनों बदमाशों ने कार से निकलकर भागते हुए तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी जवाब में दो फायर किए। एक गोली बदमाश के बाएं पैर में लग गई और वह घायल होकर गिर गया। जबकि उसका साथी फरार हो गया।

जिले के नये कप्तान के कुर्सी संभालने के बाद पुलिस ने सूर्य निकलते ही बदमाशों का किया एेसा हाल, देखें वीडियो

पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए भर्ती करा दिया है। घायल की पहचान ललित निवासी खोड़ा गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित अल्ताफ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज़ कर बदमाश ललित को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। ललित के पास से तमंचा और लूट की रकम बरामद कर ली गई है।

वेस्ट में इस दुर्दान्त आतंकी के छिपे होने की आशंका से अलर्ट, देखें वीडियो-