
जिले के नये कप्तान ने कुर्सी संभालने के बाद पुलिस ने सूर्य निकलते ही बदमाशों का कर दिया एेसा हाल, देखें वीडियो
गाजियाबाद।ज्वेलर्स की दुकान में हुर्इ करोड़ों रुपये की लूट मामले में गाजियाबाद जिले के एसएसपी वैभव कृष्ण के तबादले के आये नये कप्तान ने कुर्सी संभालते ही बदमाशों के छक्के छुड़ाने शुरू कर दिये है।इसी कड़ी में सोमवार सुबह दिन की शुरुआत गोलियों की आवाजों से हुर्इ हैं।जहां सिपाही गेट पर पुलिस आैर बदमाशों की मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गोली मार दी।जिसे दो बदमाश घायल हो गये।वहीं एक पुलिस सिपाही भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया।उधर पुलिस गिरफ्त में आए दो बदमाशों के तीन साथी मौके से फरार हो गये।पुलिस ने दोनों बदमाशों और घायल पुलिसकर्मी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है।जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।
पुलिस को एेसे मिले बदमाश तो चला दी गोली
गाजियाबाद क्राइम ब्रांच को बदमाशों की सूचना मिली थी।जिसके बाद थाना सिहानी गेट पुलिस व क्राइम ब्रांच पुलिस ने सोमवार सुबह करीब छह बजे बदमाशों की घेराबंदी की।और राजनगर एक्सटेंशन इलाके में पुलिस टीम और बदमाशों की मुठभेड़ हुई ।बदमाशो की संख्या पांच बतार्इ जा रही हैं।जिन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दी।तीन बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब हो गये।जिनकी तलाश की जा रही हैं।वहीं पुलिस ने दो बदमाशों को गोली से घायल कर काबू कर लिया।बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।और पुलिस की गिरफ्त में आ गए।बदमाशों के पास से दो कंट्री मेड लाइसेंसी पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं।घायल बदमाश सूरज उर्फ रामवीर और मोनू है ।दोनों बावरिया गिरोह के बताए जा रहे हैं।और डकैती और लूट की घटनाओं में पहले भी जेल जा चुके हैं । पुलिस बदमाशों को दबोचकर उनके अन्य साथियों का पता लगाने में जुड़ी है।
Published on:
19 Nov 2018, 5:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.