मुजफ्फरनगर

कश्यप समाज के लोगों ने दी पलायन की चेतावनी, बोले- दबंग घर की महिलाओं से करते हैं छेड़छाड़

Highlights: -वेस्‍ट यूपी में पलायन का मुद्दा एक बार फिर मुखर हो रहा है -छेड़छाड़ से आहत कश्यप समाज ने कस्‍बे से पलायन की धमकी दी है -समाज के लोगों ने घरों पर पलायन के बैनर लगा दिए हैं
less than 1 minute read
17_11_2020-palayan_in_muzaffarnagar_21069442_145157524.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक बार फिर पलायन का मामला सामने आया है। जिसमें बुढ़ाना कस्बा निवासी कश्यप समाज के लोगों ने अपने घरों पर पलायन के बैनर लगाकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। आरोप है कि कुछ दबंग लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और उनके घर की महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। समाज के छह परिवारों ने पलायन की चेतावनी दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कस्बे के मोहल्ला निवासी कश्यप समाज के लोगों का आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाले कुछ दबंग उनके परिवार की महिलाओं महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसते हैं। साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। जिसके चलते वह परेशान हो चुके हैं और उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि दबंग आए दिन उनके घर पर आकर गाली गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी भी दी है।

जिसके बाद मंगलवार को कश्यप समाज के छह परिवारों ने अपने घरों पर पलायन के पोस्टर लगाकर पुलिस से दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मामले की तहरीर थाने में दी है। इस मामले में थाना प्रभारी एमएस गिल का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। उसके आधार पर घटना की जांच की जा रही है।

Published on:
17 Nov 2020 05:14 pm
Also Read
View All
‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी

मुजफ्फरनगर में फिर सुलगी 2013 दंगों की चिंगारी! भड़काऊ पोस्टरों पर भड़के राकेश टिकैत, बोले- चुनावी साजिश है ये

‘मैं मरना पसंद करूंगा’, 36 दोषियों को फांसी की सजा सुनाने वाले जज रवि कुमार दिवाकर के बयान ने खड़े किए बड़े सवाल, आखिर क्यों कही ये बात?

मुजफ्फरनगर: हाउस अरेस्ट के बावजूद सहारनपुर पहुंचे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, 5 दारोगा समेत 14 पुलिसकर्मी निलंबित

13 साल बाद फिर मुजफ्फरनगर दंगों की चर्चा! अखिलेश की तस्वीर वाले पोस्टरों ने बढ़ाया सियासी पारा