मुजफ्फरनगर

कार से मिला 75 लाख रुपए से भरा बैग, कैश देख पुलिसकर्मियों के होश उड़े, देखें वीडियो

Highlights- 75 लाख की नगदी के साथ एक युवक गिरफ्तार- कैश के टेरर फंडिंग या हवाला से जुड़े होने का शक- रुपये के बारे सही जानकारी नहीं दे सका आरोपी
2 min read
muzaffarnagar-police.jpg

मुजफ्फरनगर. थाना चरथावल पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 75 लाख रुपए की नगदी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। मामला संदिग्ध होने के चलते पुलिस ने आयकर विभाग की टीम को भी मौके पर बुलवाया, लेकिन गिरफ्तार आरोपी 75 हजार रुपये के बारे कोई ब्यौरा नहीं दे पाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, मामला मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने रोहाना तिराहे पर चेकिंग के दौरान मुजफ्फरनगर की ओर जा रही एक कार को रोका तो कार सवार एक व्यक्ति भाग निकला। जबकि दूसरे व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लेकर कार की बारीकी से छानबीन की। कार में रखे बैग में 75 लाख रुपए की नगदी देखकर पुलिस के होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करते हुए रुपयों के बारे में जानकारी ली तो वह नकदी का कोई ब्यौरा नहीं दे पाया। इसके बाद थानाध्यक्ष चरथावल सुबे सिंह यादव ने आयकर विभाग की टीम को मौके पर बुला लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

एसपी ट्रैफिक बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि थाना चरथावल पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच वहां से गुजर रही एक कार से 75 लाख की नकदी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति पैसों का सही से विवरण नहीं दे पाया। कैश के टेरर फंडिंग या हवाला से जुड़े होने के सवाल पर एसपी ट्रैफिक ने कहा कि फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। बहरहाल मामले की छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम नाजिम पुत्र इरफान निवासी गांव न्यामु थाना चरथावल बताया जा रहा है।

Published on:
02 Feb 2020 11:22 am
Also Read
View All
Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी