शामली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यूनियन बजट-2020 पेश किया है। किसानों के लिए निर्मला ने किए बंपर ऐलान किया है, जिसमें किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य 6.11 करोड़, किसानों के लिए बीमा योजना, पशुपालन और मछली पालन पर ध्यान देने की जरूरत, 15 लाख किसानों को सोलर पंप सेट, कुसुम योजना के तहत 20 लाख किसानों को सोलर पंप सेट, बंजर भूमि पर सोलर प्लांट की घोषणा की गई है। इसके अलावा भी कई घोषणाएं की गई हैं। बजट को लेकर वेस्ट यूपी के किसानों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि किसानों को इस बजट से कुछ नहीं मिला है। सरकार ने उल्टा किसानों को कर्ज के दलदल में फंसा दिया है। वहीं शामली के किसानों ने बजट को लाॅलीपाॅप बताया है।