नोएडा. केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को अपना वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अपना बजट पेश किया। इस बजट में उन्होंने देश के अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाती, बुजुर्ग और महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया। वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि वित्त वर्ष 2020-21 में पिछड़ी जातियों के सशक्तिकरण के लिए 85,000 करोड़ और अनुसूचित जाति के सशक्तिकरण के लिए 53,700 करोड़ खर्च किए जाएंगे।