मेरठ। केंद्रीय सरकार के आम बजट 2020-21 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिला-बच्चे और 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के अतंर्गत बडी धनराशि का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन दोनों मामलों में अच्छा काम किया और नतीजे अच्छे मिले हैं। पेश किए गए बजट में पोषण कार्यक्रमों के लिए 35,600 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है, जबकि महिलाओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के लिए 28,600 करोड़ का बजट रखा गया है।