मुजफ्फरनगर

इंजेक्शन और कैप्सूल लेकर जा रहे 2 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्यों- देखें वीडियो

Highlights ड्रग्स के इंजेक्शन और कैप्सूल लेकर जा रहे थे आरोपी पुलिस ने अभियान चलाकर किया गिरफ्तार आरोपियों से भारी मात्रा में बरामद हुए नशीलें कैप्सूल बरामद

less than 1 minute read
file.jpg

मुजफ्फरनगर। जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा चलाए जा रहे जीरो ड्रग्स अभियान के अंतर्गत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जिसके चलते थाना भोराकला पुलिस ने चेकिंग के दौरान हजारों इंजेक्शन, टेबलेट कैप्सूल व औषधि के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ये नशें की टेबलेट और कैप्सूल क्षेत्र में फैलाने वाले थे।

दरअसल जनपद मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस ने थाना भोराकला क्षेत्र के गांव मुंड़भर तिराहे से 200 मीटर सिसौली की तरफ एवं मुजफ्फरनगर सिटी से थाना सिविल लाइन क्षेत्र में फायर बिग्रेड के बराबर वाली गली जिला परिषद में छापेमारी की। जिसमें क्षेत्राधिकारी फुगाना के नेतृत्व में एसओ भौरां कलां ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पहचान अजेंदर पुत्र नैन सिंह निवासी भोरा कला और राजीव जैन पुत्र धर्म चंद्र निवासी पटेल नगर थाना नई मंडी के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 1548 इंजेक्शन, टेबलेट वे कैप्सूल भारी मात्रा में औषधि एवं प्रभावी दवाइयों को बरामद किया। पुलिस लाइन सभागार कक्ष में एसपी देहात नेपाल सिंह ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा और कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ इसी तरह अभियान जारी रहेगा।

Published on:
03 Dec 2019 05:14 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा