मुजफ्फरनगर

गिरफ्तार शख्स के टी-शर्ट पर लिखा था ऐसा संदेश, देखकर पुलिस भी मुस्कुराने लगी

सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल सट्टा खिलवाने के आरोप में युवक हुआ गिरफ्तार

less than 1 minute read
img-20191028-wa0047.jpg

मुजफ्फरनगर. थाना भौरां कलां पुलिस की ओर से एक शख्स को गिरफ्तार करने के बाद की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि जिस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी टी शर्ट पर लिखा था 'सही पकड़े हैं'। इसी वजह से अब दो पुलिसकर्मियों के बीच खड़े इस युवक की फोटो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल होने लगा है।


दरअसल, मुजफ्फरनगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देश पर थाना प्रभारियों द्वारा शराब माफियाओं और जुआरियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के चलते थाना भौरां कलां पुलिस ने कस्बा सिसौली से सूरज पुत्र देवेंद्र को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार सूरज अपने ही मकान में सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा था। इस गुडवर्क पर थाने के दो पुलिसकर्मियों ने इस युवक की मीडियाकर्मियों के सामने फोटो कराई तो साथ में पुलिसकर्मी भी आ गए। दोनों पुलिसकर्मियों के बीच में खड़े इस युवक की टी-शर्ट पर साफ शब्दों में लिखा है कि सही पकड़े हैं। अब यही फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Published on:
28 Oct 2019 06:07 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा