मुजफ्फरनगर

मिठार्इ की जगह यहां अवैध भट्टी पर बनार्इ जा रही थी कच्ची शराब, पुलिस ने एेसे की बर्बाद

जिले में कर्इ जगहों पर की छापेमारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Nov 2018, 4:56 PM IST
news
मिठार्इ की जगह यहां अवैध भट्टी पर बनार्इ जा रही थी कच्ची शराब, पुलिस ने एेसे की बर्बाद

शामली।दीपावली के त्यौहार पर जगह जगह मिठार्इ आैर पनीर व खोया बनाया जा रहा है, लेकिन इसी के नाम पर यूपी के शामली में एक अवैध भट्टी पर कच्ची शराब तैयार की जा रही थी। इसकी जानकारी लगते ही आबकारी ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए झिंझाना क्षेत्र में ताबडतोड दबिश देते हुए 400 लीटर कच्ची शराब तथा 12 हजार किलोग्राम लहन बरामद किया है। टीम ने शराब को अपने कब्जे में लेते हुए लहन को नष्ट कर दिया।

एेसे बनार्इ जा रही थी कच्ची शराब

जानकारी के अनुसार आबकारी टीम ने मौके पर शराब बनाने की भट्टी, उपकरण भी बरामद किए हैं जबकि आरोपी हाथ नहीं लग पाए।दीपावली का पर्व नजदीक आने के साथ ही जनपद में अवैध शराब की बिक्री व शराब माफियाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग सक्रिय हो गया है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह द्वारा शराब के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश के बाद आबकारी टीम ने झिंझाना क्षेत्र के गांव अहमदगढ, खानपुर जाटान, खानपुर कलां, पावटी कलां,डेरा भगीरथ आदि में शराब की तलाश में ताबडतोड दबिश दी। इस दौरान टीम को देखकर शराब माफिया मौके से फरार हो गए।आबकारी निरीक्षक शामली दिनेश्वर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि टीम ने शराब माफियाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी व बिक्री किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी।

Updated on:
4 Nov 2018, 4:56 PM IST
Published on: