मुजफ्फरनगर

पाकिस्तान में वायु सेना के हमले के बाद भारत के मुस्लिमों ने अपने देश में किया ऐसा काम

पाकिस्तान पर कार्यवाही के बाद मुस्लिमों ने जमकर मनाया जश्न

less than 1 minute read
air strike
पाकिस्तान में वायु सेना के हमले के बाद भारत के मुस्लिमों ने अपने देश में किया ऐसा काम

मुजफ्फरनगर. 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देश के 40 जवान शहीद होने के बाद देश भर के लोगों की आंखों में पाकिस्तान और आतंकी संगठनों के प्रति बेहद रोष देखने को मिल रहा था। जब मंगलवार की सुबह खबर आई कि भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और आतंकी संगठनों पर एयरस्ट्राइक की कार्रवाई की है तो देश का हर नागरिक जश्न में डूब गया। जात-पात और मजहब की दिवारें तोड़कर मुजफ्फरनगर में हिन्दू-मुस्लिम सभी जश्न मनाते नजर आए।

थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित मीनाक्षी चौक पर सामाजिक संगठन पैगाम-ए-इंसानियत के बैनर तले बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने हर्ष जताते हुए आतिशबाजी की तथा मिठाईयां बांटी। पैगाम-ए-इन्सानियत के अध्यक्ष हाजी आसिफ राही तथा दिलशाद पहलवान के नेतृत्व में मंगलवार की दोपहर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मीनाक्षी चौक पर एकत्र हुए। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भारतीय सेना की कार्रवाई पर खुशी जताते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। उत्साहित लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाईयां बांटी।

इस मौके पर हाजी आसिफ राही ने कहा कि जब तक पाकिस्तान अपनी जमीन पर आतंकियों को पैदा करना बंद नहीं करता, तब तक कार्रवाई जारी रखनी चाहिए। मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि देश के सम्मान के लिए वह अपनी जान तक देने के लिए तैयार हैं।

Published on:
26 Feb 2019 07:40 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा