मुजफ्फरनगर

राफेल पर अब BJP ने की कांग्रेस की घेराबंदी, राहुल गांधी पर लगाए कई आरोप

'राहुल गांधी ने राफेल के मुद्दे पर झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह किया।'

2 min read
file photo
राफेल पर अब BJP ने की कांग्रेस की घेराबंदी, राहुल गांधी पर लगाए कई आरोप

मुजफ्फरनगर। राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। इसी क्रम में सोमवार को देश भर में बीजेपी के दिग्गज मंत्री, मुख्यमंत्री और नेता प्रेस कांफ्रेंस कर लोगों को राफायल डील की सच्चाई से अवगत करा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री भी मुजफ्फरनगर पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर भड़ास निकाली उन्होंने राहुल गांधी को सबसे बड़ा झूठा आदमी करार देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि राहुल गांधी ने राफेल के मुद्दे पर झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह किया।

जंहा एक ओर आज कांग्रेस के मुख्यमंत्री तीन राज्यों में शपथ ग्रहण कर रहे थे, वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को आधार बनाकर भाजपा राफेल मामले में कांग्रेस को घेरने में जुट गई है। जिसके चलते भाजपा के नेताओं ने 70 स्थानों पर मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली। जिसके चलते भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री मुजफ्फरनगर पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने राहुल गांधी को सबसे बड़ा झूठा आदमी करार देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि राहुल गांधी ने राफेल के मुद्दे पर झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह किया। हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यह झूठ फैलाकर मतदाताओं को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि देश की न्याय व्यवस्था बेहद मजबूत है और राफेल को लेकर फैलाया गया झूठ अब सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रस यह जवाब दे कि करगिल युद्ध के बाद भी देश की सुरक्षा को ताक पर रखकर कांग्रेस सरकारों ने इस सौदे को लम्बित क्यों रखा?

विजय सोनकर ने कहा कि कांग्रेस लगातार झूठ की राजनीति कर रही है और 2 अप्रैल को हुए दलित आंदोलन के पीछे भी कांग्रेस का झूठा प्रचार काम कर रहा था। उन्होंने कांग्रेस को खुली चुनौती दी कि वह संसद में राफेल मुद्दे को लेकर बहस करे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल सौदे में सौदे की प्रक्रिया, कीमत तथा पार्टनरों को लेकर उठाई गई सभी आपत्तियों को सिरे से दरकिनार कर दिया। उन्होंने कहा कि अब यह साबित हो गया है कि चौकीदार चोर नहीं बल्कि प्योर है।

Published on:
18 Dec 2018 12:00 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा