मुजफ्फरनगर

पुलिस को मिली बदमाश से राइफल तो खुला 8 साल पुराना सपा के पूर्व मंत्री का मामला

कैराना पुलिस ने किया 2010 में सपा नेता पूर्व राज्यमंत्री उमा किरण के घर हुई वारदात का खुलासा

2 min read
Uma Kiran
पुलिस को मिली बदमाश से राइफल तो खुला 8 साल पुराना सपा के पूर्व मंत्री का मामला

शामली. कैराना पुलिस ने चेकिंग के दौरान सपा नेता पूर्व राज्यमंत्री उमा किरण के घर 8 साल पहले हुई चोरी का सनसनीखेज खुलासा किया हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक से एक राइफल बरामद हुई है, जिसे उसने 2010 में पूर्व मंत्री के घर से चोरी किया था और अब वह अब उसे बेचने की फिराक में था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए हैं, जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है।

दरअसल, बीती रात शामली पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार के निर्देश पर कैराना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह अपनी टीम के साथ कांधला कैराना रोड निकट ऊंचा गांव पुलिस चौकी पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भाग खड़ा हुआ। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए युवक को धर दबोचा और थाने ले आई। युवक की तलाशी लेने पर युवक के पास से एक राइफल बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम इशाक पुत्र इस्माइल निवासी ग्राम मलकपुर थाना कांधला बताते हुए कहा कि उसने यह राइफल 2010 में अपने साथी वसीम निवासी गढ़ी राजपुर छाजपुर थाना मुजफ्फरनगर एवं वसीम निवासी रेता वाला थाना कैराना जिला शामली के साथ मिलकर मुजफ्फरनगर से सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री उमा किरण के घर से चोरी की थी। जिसे वह अपने साथियों के साथ मिलकर बेचने के लिए जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। फिलहाल पुलिस युवक के फरार साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस युवक के अन्य आपराधिक इतिहास को गैर जनपदों में खंगाल रही है।

Published on:
20 Oct 2018 09:39 am
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश