
रावण को मारने से पहले मंच पर होने लगा लैला ओ लैला पर हॉट डांस और इसके बाद वहीं हुआ, जो होना था- देखें वीडियो
मुजफ्फनगर। विजयादशमी यानी दशहरे पर जहां लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार मनाते हैं, वहीं इस धार्मिक आयोजन में विधि-विधान से पूजा पाठ के साथ ही देश में कई रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इसमें भगवान श्री राम के जन्म से लेकर रावण दहन और भगवान श्रीराम के राज तिलक होने तक की तक की लीला का का मंचन किया जाता है। पहले रामलीला मंचन के दौरान लोकगीत और भजन गाए जाते थे, वहीं अब बदले माहौल में इसमें फूहड़ता और अश्लीलता होने लगी है।
कोई नहीं दे रहा जवाब
जनपद की बात करें तो यहां रामलीला मंचन के दौरान दर्जनों गांवों और कस्बों में रामलीला मंच से अश्लील डांस कराने के मामले आए हैं। मुजफ्फरनगर के थाना ककरौली से कुछ ही दूरी पर रामलीला कमेटी द्वारा रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया था। रावण के अंत से पहले मंच से बार बालाओं का डांस कराया गया। इसके अलावा थाना भोपा क्षेत्र के मोरना में भी रावण दहन से पहले मंच से बार बालाओं के ठुमके लगाए गए। उसके बाद रावण दहन किया गया। मीडिया द्वारा पूछे जाने पर ना तो रामलीला कमेटी का कोई सदस्य इसका जवाब दे पाया और ना ही कोई समाजसेवी। इस मामले में काेई भी धार्मिक संगठन इस पर बोलने को तैयार नहीं है।
Published on:
20 Oct 2018 09:27 am
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
