रालोद कार्यक्रताओं का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। रालोद कार्यकर्ताओं ने सरकार से गन्ना मूल्य बढाये जाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि किसान के गन्ना मूल्य में इस बार सरकार नेवृद्धि नहीं की, जिसका राष्ट्रीय लोक दल विरोध करता है। उनका कहना है कि बढती महंगाई में डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं, बिजली, खाद के दाम के अलावा फसलों की दवाइयों के दाम बढ़ गए तो फिर किसान के गन्ना मूल्य में वृद्धि क्यों नहीं की गई। उन्होंने सरकार पर किसानों की कमर तोड़ने का आरोप लगाया। इस दौरान जिला कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन के बाद रालोद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा।
ये भी पढ़ें : गन्ना किसानों का बकाया नहीं मिलने पर जोरदार प्रदर्शन