मुजफ्फरनगर

BJP के खिलाफ यहां लोगों ने फूंका बिगुल, बोले- हम करेंगे 2019 चुनाव में सरकार की कब्र खोदने का काम

2019 लोकसभा चुनाव को लेकर जहां हर तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म है। भाजपा को घेरने के लिए विपक्षी पार्टियां लगातार प्रयास कर रही हैं।
2 min read
modi shah
Modi Amit

मुजफ्फरनगर। 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर जहां हर तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म है। भाजपा को घेरने के लिए विपक्षी पार्टियां लगातार प्रयास कर रही हैं। वहीं सरकार द्वारा एससी-एसटी एक्ट में किए गए बदलाव के बाद जहां देशभर में सवर्ण समाज के लोगों में आक्रोष है तो वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को किसान और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद सरकार की हर तरफ आलोचना की जा रही है। फिर बात सोशल मीडिया की हो या गली चौपाल की। हर तरफ इसकी चर्चाएं हो रही हैं और सरकार पर निशाना साधा जा रहा। इस बीच अब मुजफ्फरनगर जिले में भी लोगों ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

जिले में राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओ ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में केन्द्र और प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया। आरएलडी के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे भी लगाये।

आपको बता दें कि विभिन्न मांगो को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हजारों किसानों कि किसान क्रांति पद यात्रा मंगलवार को दिल्ली जाने के लिए उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंची थी। जहां दिल्ली जाने से रोकने को लेकर पुलिस और किसानों के बीच झड़प हुई। वहीं किसानों को रोकने के लिए लाठीचार्ज कर आसू गैस के गोले भी छोड़े। इसके साथ ही वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। जिसमें दर्जनों किसान घायल हुए हैं।

इसके विरोध में राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की शाम मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित जानसठ बस स्टैण्ड पर केन्द्र सरकार का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता पराग चौधरी का कहना है कि पुलिस द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज, वॉटर कैनन और फायरिंग की गई है। ऐसा तो आतंकवादियों के साथी भी नहीं किया जाता है। पुलिस ने किसानो के साथ आतंकवादियों से भी बुरा बरताव किया है। किसान हतास है मगर निराश नहीं है। किसान अपना हक़ लेना जानता है। आने वाले 2019 के चुनाव में सरकार की कब्र खोदने का काम युवा शक्ति करेगी।

Updated on:
03 Oct 2018 01:19 pm
Published on:
03 Oct 2018 01:19 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी