31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंखुडी पाठक ने किसान-पुलिस झड़प के बाद किया ट्वीट, मोदी सरकार पर किए तीखे वार

भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हजारों की संख्या में किसान क्रांति पदयात्रा के तहत मंगलवार को यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 2 Oct 2018, 3:05 PM IST

pankhuri pathak

pankhuri pathak

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हजारों की संख्या में किसान क्रांति पदयात्रा के तहत मंगलवार को यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचे। जहां दिल्ली कूच करते हुए किसानों की पुलिस से झड़प हो गई। जिसके बाद बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस ने उग्र हुए किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। जिसमें कई किसान घायल भी हुए हैं। वहीं इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किसान नेताओं संग बैठक कर उनकी कई शर्तों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें : अश्लील MMS हुआ वायरल, भाजपा की महिला विधायक बोली 'मेरा नहीं है यह वीडियो', मचा हड़कंप

इस पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है और भाजपा सरकार को घेरने के लिए विपक्षी नेता लग गए हैं। जहां एक तरफ रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने पार्टी नेताओं को मौके पर जल्द से जल्द पहुंचने के निर्देश दिए हैं तो इस बीच अब पंखुड़ी पाठक ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। अपने ट्वीट में पंखुडी ने लिखा है, ‘गांधी जयंती के दिन शांतिपूर्ण तरह से पदयात्रा करके दिल्ली पहुंचे किसानों का कुछ इस तरह किया मोदी सरकार ने स्वागत। आज जय जवान जय किसान का नारा देने वाले प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती है। ऐसे होता हा अन्नदाता का सम्मान???’

बता दें कि आज सुबह ही किसानों का एक बड़ा काफिला दिल्ली की तरफ रवाना हुआ था। जैसे-जैसे किसानों का यह काफिला दिल्ली के नजदीक पहुंचना शुरू हुआ तो वैसे ही किसानों में लगातार उत्साह बढ़ता दिखाई दिया और दिल्ली जाने वाले मार्गों का रूट डायवर्जन भी किया गया। वहीं जब काफिला यूपी-दिल्ली बॉर्डर पहुंचा तो वहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर किसानों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान किसानों और पुलिस में झड़प हुई और किसानों ने ट्रैक्टर से बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।