मुजफ्फरनगर

घर से पूजा करने निकली थी महिला, लेकिन अचानक रास्ते में हुआ कुछ ऐसा की उड़ गए होश

बदमाशों को नहीं है पुलिस का खौफ, निडर हो कर दे रहे वारदात को अंजाम
2 min read
Muzaffarnagar
घर से पूजा करने निकली थी महिला, लेकिन अचानक रास्ते में हुआ कुछ ऐसा की उड़ गए होश

मुजफ्फरनगर। सूबे की पुलिस लाख एनकाउंटर कर बदमाशों अपराध पर लगाम लगाने की कोशिश में जुटी हो लेकिन मुजफ्फरनगर में अभी भी बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का है जहां दिन-दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल एक महिला से बाइक सवार बदमाश खुले आम बैग छीन कर फरार हो गए। वहीं महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दिया है। जिसके बाद सीसीटीवी के आधार पर अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

दरअसल जनपद मुजफ्फरनगर में एक बार फिर बदमाशों के हौसले बुलंद हो चले हैं जिसके चलते पिछले कई दिनों से बदमाश महिलाओं से लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का है जहां थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला केशव पुरी निवासी महिला वेदवती दिन में बाइक सवार एक बदमाश ने उस समय बैग लूट लिया जब महिला अपने घर से जानसठ रोड से धार्मिक आयोजन में भाग लेने जा रही थी। तभी पीछे से आए बाइक सवार एक बदमाश ने उनसे बैग लूट लिया और फरार हो गया। घटना के बाद महिला के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। हालाकि बैग लूट कर भागते हुए बदमाश की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित महिला ने थाना नई मंडी कोतवाली अपनी शिकायत दर्ज करा दी है पीड़िता के अनुसार लूटे गए बैग में पूरे घर की चाबियां कुछ ज्वैलरी वह हजारों की नकदी थी। पीड़िता का कहना है कि अब तो घर से निकलना भी दूभर हो गया है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर ओमवीर सिंह ने बताया कि पिछले 1 हफ्ते से इस तरह की शिकायतें आ रही हैं की कोई युवक है जो साइको टाइप है वह आने जाने वाले लोगों को झपट्टा मारता है कभी मोबाइल छीन लेता है तो कभी पर्स। जिसे पुलिस गंभीरता से ले रही है आरोपी की तलाश की जा रही है,आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
05 Jun 2018 09:07 am
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी