मुजफ्फरनगर

संजीव जीवा हत्याकांड: लखनऊ में दोहराई गई मुजफ्फरनगर के विक्की त्यागी मर्डर की स्क्रिप्ट

Sanjeev Jeeva Murder case: लखनऊ में जिस तरह से कोर्ट के भीतर मर्डर हुआ है, वैसा ही 8 साल पहले मुजफ्फरनगर के लोगों ने देखा था।

2 min read
Sanjeev Jeeva murder
पुलिस गिरफ्त में संजीव जीवा का हत्यारोपी(बांयें), 2015 के विक्की त्यागी के बाद कोर्ट रूम का निरीक्षण करते पुलिसकर्मी(दांयें)

Sanjeev Jeeva Murder case: लखनऊ में बुधवार को अदालत में पेशी के दौरान गैंगेस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की हत्या कर दी गई। वकील की ड्रेस में आए हमलावर ने कोर्ट रूम के दरवाजे पर ही संजीव जीवा को गोली मार दी। संजीव जीवा मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। मुजफ्फरनगर के लोगों को इस मर्डर ने शहर की अदालत में 2015 में हुए विक्की त्यागी मर्डर की याद दिला दी। लखनऊ में जिस तरह से संजीव का मर्डर हुआ, उसमें विक्की त्यागी मर्डर की स्क्रिप्ट को ही दोहराया गया है।


क्या हुआ था मुजफ्फरगर में
मुजफ्फरनगर में गैंगेस्टर और पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्की त्यागी का एक समय पर संजीव जीवा से भी ज्यादा दबदबा था। विक्की कई मामलों के चलते जेल में बंद था। 16 फरवरी 2015 को अदालत में पेशी पर आया था। पुलिस वकील सब थे लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वकीलों के ही बीच एक हमलावर भी है। कोर्ट रूम में अचानक बाकायदा वकील की ड्रेस पहने एक लड़के सागर मलिक ने पिस्टल निकाली और विक्की पर गोलियां बरसा दीं। जब तक कोई कुछ समझ पाता विक्की त्यागी की जान जा चुकी थी। सागर मलिक को इसके बाद पुलिस ने कोर्ट रूम से ही पकड़ लिया था। सागर अभी भी जेल में है।

लखनऊ में भी ऐसा ही हुआ
लखनऊ में भी ठीक इसी तरह से हमलावर वकील की ड्रेस में आया और बड़ी खामोशी से कोर्ट रूम में संजीव जीवा का इंतजार करता रहा। संजीव पर भी कोर्ट रूम के दरवाजे में घुसते ही गोलियां चलीं और उसकी जान चली गई। दोनों हत्याओं में इतना फर्क जरूर है कि विक्की पर कोर्ट रूम में एकदम अंदर गोली चली थी और संजीव जीवा पर दरवाजे पर ही गोली चल गई। बाकी दोनों मर्डर की स्क्रिप्ट एकदम एक जैसी लगती है।

Updated on:
08 Jun 2023 08:45 pm
Published on:
08 Jun 2023 08:42 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश