मुजफ्फरनगर

Sawan Kanwar Yatra 2025: कांवड़िए के पैर दबाती DSP, वीडियो पोस्ट कर अखिलेश यादव ने किया कमेंट

Sawan Kanwar Yatra 2025: कांवड़िए का पैर DSP ने दबाया। जिसका वीडियो समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। देखिए पूरा वीडियो।
2 min read
Viral Video
कांवड़िए का पैर दबाते हुए DSP। फोटो सोर्स-X

Sawan Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा के दौरान कई वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में 'बुलडोजर बाबा' की कांवड़ यात्रा के बाद अब DSP द्वारा कांवड़िए का पैर दबाने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म X पर शेयर किया है।

अखिलेश यादव ने पोस्ट किया वीडियो

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा,'' सेवा का भाव अच्छा है अगर उसके पीछे का भाव अच्छा है''। इस वीडियो पर लोगों ने जमकर रिएक्शन भी दिए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि सेवा का भाव अच्छा है।

9 हजार से ज्यादा लोगों ने किया वीडियो को लाइक

वहीं एक और अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि जय हो। वीडियो को 1 हजार से ज्यादा बार रि-पोस्ट भी किया जा चुका है। वहीं 9 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है।

जो महिला पुलिस अधिकारी वीडियो में पैर दबाते दिखाई दे रही हैं वो मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना की CO ऋषिका सिंह है। फुगाना के सर्किल ऑफिसर के तौर पर DSP ऋषिका सिंह की नियुक्ति की गई है।

मुजफ्फरनगर शामली बॉर्डर पर पहुंची DSP ऋषिका सिंह

वीडियो को लेकर DSP ऋषिका सिंह का कहना है कि गुरुवार की रात ड्यूटी के दौरान वह मुजफ्फरनगर शामली बॉर्डर पर एक कांवड़िया सेवा कैंप में वो पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने देखा कि पैदल यात्रा के कारण कुछ महिला शिव भक्त कांवड़िया पीड़ा महसूस कर रही थी। उनके पैरों में काफी दर्द होने की वजह से वह सेवा करने में जुट गईं।

बता दें कि UPPSC कंपीट कर ऋषिका सिंह पुलिस सर्विस में आई है। उन्‍हें DSP की पोस्‍ट 80वीं रैंकिंग हासिल करने के बाद मिली। 2019 में PCS परीक्षा पहली बार उन्‍होंने दी थी, लेकिन उस समय उन्हें सफलता नहीं मिल सकी थी। 2022 में उन्‍होंने सफलता मिली।

Updated on:
19 Jul 2025 02:14 pm
Published on:
19 Jul 2025 02:14 pm