मुजफ्फरनगर

Big breaking: इस शहर में स्कूल वैन और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, मचा कोहराम

बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ हायर सेंटर रेफर।
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 6:31 PM IST
school van
Big breaking: इस शहर में स्कूल वैन और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, मचा कोहराम

शामली। कैराना में गुरुवार को स्कूली वैन और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब एक दर्जन स्कूली छात्र गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में कुछ छात्रों की हालत चिंताजनक होने के चलते मेरठ रेफर किया गया है। हादसे के बाद से स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में हड़कंप मचा है।

दरअसल आपको बता दें कस्बा कैराना के झिंझाना रोड का यह पूरा मामला है, जब सुबह के समय कैराना देहात क्षेत्र से स्कूली वैन छात्रों को लेकर वापस स्कूल लौट रही थी। बताया जा रहा कि जैसे ही स्कूली वैन कैराना बाईपास पर पहुंची तो सामने की ओर से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक और स्कूली वैन क्षतिग्रस्त हो गए और वैन में सवार बच्चों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में राहगीरों ने सभी घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से करीब आधा दर्जन बच्चों की हालत को चिंताजनक देखते हुए उन्हें मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना पर करीब आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस को वापस लौटना पड़ा। घटना से स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में हड़कंप मचा गया। स्कूली वैन में कैराना के सरस्वती विद्या मंदिर और पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र सवार थे। स्कूल प्रशासन ने भी घायल छात्रों का हॉस्पिटल में जाकर हालचाल जाना। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Published on: