मुजफ्फरनगर

योगी सरकार ने पट्टा आवंटन धांधली में डिप्टी कलेक्टर को किया निलंबित

Highlights- मुजफ्फरनगर में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात हैं विजय कुमार- जिलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश सरकार ने कार्रवाई- पट्टा आवंटन में बर्खास्त आरोपी लेखपाल को बचाने के आरोप

less than 1 minute read
cm-yogi.jpg

मुजफ्फरनगर. जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे (DM Selva Kumari J) की रिपोर्ट पर प्रदेश की भाजपा सरकार (Uttar Pradesh Government) ने पीसीएस अफसर विजय कुमार को निलंबित कर दिया है। बता दें कि विजय कुमार मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुजफ्फरनगर जिले में गलत तरीके से दिए गए जमीन के पट्टे के एक मामले में आरोपी लेखपाल (Lekhpal) को पहले ही निलंबित किया गया था। इसके बाद अारोपी लेखपाल को बर्खास्त कर दिया गया था।

बताया जा रहा है कि लेखपाल मामले की जांच एसडीएम विजय कुमार को सौंपी गई थी। एसडीएम विजय कुमार पर आरोप है कि उन्होंने इस जांच में प्रमाणित आरोप को भी आंशिक कर दिया था, जिसका लाभ आरोपी कर्मियों को मिल गया। अब इस मामले में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश सरकार ने एसडीएम विजय कुमार को निलंबित कर दिया है।

Published on:
01 Dec 2019 02:46 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा