मुजफ्फरनगर

दिवाली की रात पुलिस ने पटाखों की जगह चलार्इ गोली, बदमाशों के छुड़ा दिये छक्के

हार्इवे पर लूट की वारदात को अंजाम देता था गिरोह
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2018, 11:58 AM IST
DEMO PIC
दिवाली की रात पुलिस ने पटाखों की जगह चलार्इ गोली, बदमाशों के छुड़ा दिये छक्के

शामली दिवाली की रात जहां सभी लोग पूजा-अर्चना के साथ ही आतिशबाजी में व्यस्त थे।वहीं यूपी के शामली जिले की क्राइम ब्रांच ने पटाखाें की जगह जमकर गोली चलार्इ।दरअसल पुलिस ने बदमाशों से मुठभेड़ के बाद 6 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों के कब्जे से लूटे गए आभूषण नगदी बाइक सहित अवैध असला बरामद किया है।बदमाश गैंग बनाकर हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने सभी बदमाशों से गहनता से पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस ने एेसे किया खुलासा

शामली एसपी दिनेश कुमार पी के निर्देश पर बदमाशों के खिलाफ चलाए गये गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस ने 17 सितंबर को हुई लूट का खुलासा किया है।पुलिस को सूचना मिली थी कि आधा दर्जन शातिर बदमाश बाबरी क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने आ रहे है।इस पर शामली स्वाट टीम प्रभारी सतपाल सिंह और बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद पुलिस टीम के साथ बदमाशों की घेराबंदी के लिए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान गांव बूटराडा के पास लोई नहर पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी बदमाशों पर जवाबी फायरिंग करते हुए मौके से छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

हार्इवे से गुजरने वाले लोगों को बनाते थे अपना शिकार

पुलिस पूछताछ में बदमाशों की पहचान आकाश,विनीत,संदीप निवासी गांव कासमपुर और लवी निवासी भनेडाजट, टिंकू निवासी चंदेना सहारनपुर, जोगिंदर निवासी बूटाडा के रूप में हुर्इ है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से चार तमंचे, चार जिंदा कारतूस, चार खोखे कारतूस, दो चाकू, लूटी गई 4 बाइक और व्यापारी से लूटे गए चांदी के आभूषण, 10 हजार रुपए की नगदी भी बरामद की हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ में बदमाशों ने लूट की घटना का जुर्म कबूल किया है।एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी बदमाशों पर पूर्व में 10 मुकदमें जनपद शामली में दर्ज है, फिलहाल पुलिस पकड़े गए सभी बदमाशों से गहनता से पूछताछ करने में जुटी है, जिसके बाद और भी कई घटनाओं के खुलासे की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

Published on: