26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली की रात अधेड़ ने तीन साल के बच्ची के शरीर में इस जगह रखकर फोड़ा बम, हालत गंभीर

तीन साल की बच्ची की हालत गंभीर, ग्रामीणों में भारी रोष
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 8 Nov 2018, 11:04 AM IST

news

दिवाली की रात अधेड़ ने तीन साल के बच्ची के शरीर में इस जगह रखकर फोड़ा बम, हालत गंभीर

मेरठ।दिवाली के त्योहार पर जहां सभी घर रोशनी से जगमगाने के साथ बड़े लोग एक दूसरे को मिठार्इ खिला रहे थे।इसबीच ही यूपी के मेरठ जिले में एक अधेड़ ने एेसी हरकत को अंजाम दिया।जिसे जानकर आप का खून भी खौल उठेगा।दरअसल एक अधेड़ ने पटाखों के शोर गुल के बीच एक तीन साल के बच्ची के मुंह में पटाखा रखकर फोड़ दिया।जिस कारण मासूम बच्ची के मुंह के चिथड़े उड़ गए।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।बच्ची को लहूलुहान हालत में देख ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुर्इ है।

यह भी पढ़ें-दिवाली पर सरकारी के साथ प्राइवेट अस्पताल में इन्हें मिलेगा फ्री इलाज

पूजा करने के बाद घर के पास बम फोड़ रही थी बच्ची

मेरठ के सरधना क्षेत्र के मिलक गांव में शशिपाल अपने परिवार के साथ रहते है। सभी लोगाें की तरह बुधवार रात वह भी अपने परिवार के साथ दिवाली मना रहे थे। सभी लोग मां लक्ष्मी की पूजा कर मिठार्इ बांट रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनकी छोटी बच्ची बच्ची भी घर के बाहर खेलने चली गई। इसी दौरान गांव का एक अधेड़ वहां पहुंचा और उसने मासूम के मुंह में बुलेट बम रखकर आग लगी दी। बम फूटने से बच्ची के मुंह के चिथड़े उड़ गए।

यह भी पढ़ें-यूपी के इस शहर में धनतेरस पर टूटा पिछले दस साल का रिकाॅर्ड, 800 करोड़ के पार पहुंचा व्यापार

शोर मचाने पर आरोपी हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

वहीं बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार आैर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।जहां बच्ची गंभीर रुप से घायल मिली। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया।हालांकि ग्रामीणों ने उसका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी उनके हाथ नहीं आया।वहीं पिता ने बच्ची को नगर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम भर्ती कराया।जहां बच्ची को कर्इ टांके आए हैं।वहीं संक्रमण फैलने की वजह उसे उसकी हालत गंभीर बनी हुर्इ है।वहीं शशिपाल ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग