मुजफ्फरनगर

शामली: ग्राम प्रधान को लूटकर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोली, पुलिसकर्मी घायल

बाबरी थाना क्षेत्र में एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

2 min read
shamli news

शामली। बाबरी थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान से लूटपाट कर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने शनिवार रात को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जबक‍ि एक सिपाही भी घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाशों में से एक गौरव पूर्व में राहुल खट्टा गैंग का सदस्‍य रहा है। वह कई थाना क्षेत्रों में आपराधिक वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस दोनों ही बदमाशों का अापराधिक रिकॉर्ड खंगालने में लगी हुई है।

प्रधान पर बोला हमला

गांव भाज्जू के प्रधान बॉबी शनिवार रात को अपनी कार से शामली से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वो भनेडा जट नहर पटरी मार्ग पर पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें डराकर रोकने की कोशिश की और चालक साइड वाले शीशे पर तमंचे की बट मारकर शीशा तोड़ दिया। इसके बाद बदमाशों ने हथियारों से प्रधान पर हमला बोल दिया और 8500 रुपये, घड़ी और मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाशों के जाने के बाद बॉबी प्रधान ने दूसरे मोबाइल फोन से पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल करके सूचना दी। इसके चलते बाबरी थाना अध्यक्ष संदीप बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों का पीछा किया। घेराबंदी होने पर बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एक लुटेरे के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। फायरिंग में सिपाही योगेंद्र भी घायल हो गया।

राहुल खट्टा गैंग का रह चुका है बदमाश

पुलिस ने घायलों को शामली सीएससी में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा भी अस्‍पताल पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश गौरव पुत्र लोकेंद्र सिंह निवासी मुकंदपुर थाना तितावी मुजफ्फरनगर और दूसरा महक सिंह पुत्र विजयपाल सिंह निवासी खारी बांस थाना नकुड सहारनपुर का रहने वाला है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और बॉबी प्रधान से लूटा गया मोबाइल मिला है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गौरव पूर्व में राहुल खट्टा गैंग का सदस्य रहा है। 2015 में भी वह गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। जेल से रिहा होने के बाद वह फिर से अापराधिक वारदात को अंजाम देने लग गया था। इसके अलावा कुछ दिन पूर्व झिंझना थाना क्षेत्र में बाइक सवार से लूटपाट में भी गौरव शामिल रहा है।

Updated on:
15 Oct 2017 10:39 am
Published on:
15 Oct 2017 10:34 am
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश