31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर एक्‍सप्रेस से टकराई बाइक, युवक की मौत

रेलवे अंडरपास में पानी भरा होने के कारण ऊपर से पार कर रहा था ट्रैक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 13 Oct 2017, 12:26 PM IST

shamli news

shamli news

शामली। थानाभवन-ऊन मार्ग पर बने रेलवे अंडरपास के पास शुक्रवार को अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन से बाइक टकराने के कारण एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इस मामले में रेलवे विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। रेलवे अंडरपास में पानी भरा होने के कारण रेलवे ट्रैक से गुजरना पड़ता है। हादसे के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और उन्‍होंने रेलवे के खिलाफ हंगामा भी किया। लोगों का आरोप है कि सूचना के बाद भी रेलवे का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

अंडरपास में भरा था पानी

दरअसल, आपको बता दें कि मामला जनपद शामली के थानाभवन क्षेत्र के ऊन रोड पर बने रेलवे अंडरपास का है, जहां शुक्रवार सुबह के समय रेलवे अंडरपास में पानी भरा होने के कारण लोग रेलवे ट्रैक के ऊपर से बाइक लेकर जा रहे थे। इस दौरान ऊन क्षेत्र के गांव लवय निवासी एक व्यक्ति की बाइक रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा गई। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि उस पर सवार व्यक्ति की भी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। उन्‍होंने अंडरपास से पानी निकासी ना होने के कारण रेलवे विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

ग्रामीणों ने किया हंगामा

सूचना पर थाना भवन पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को रेलवे ट्रैक से उठा करके पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। व्यक्ति की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है। हालांकि, अभी उसका नाम अभी पता नहीं चला है। ग्रामीणों का आरोप है कि अंडरपास से पानी का निकासी न होने की शिकायत वह प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित रेलवे विभाग के कई बड़े अधिकारियों से कई बार कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।







बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश