मुजफ्फरनगर

कलयुगी बेटे ने मां के साथ किया ऐसा काम, पुलिस भी अस्पताल में छ़ोड़कर हुई रफूचक्कर

पुलिस को सड़क किनारे तड़पती हुई मिली थी बुजुर्ग महिला
2 min read
greater noida

शामली. शहर में एक मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस को रोड के किनारे तड़पती हुई एक बुजुर्ग महिला मिली थी। आरोप है कि पुलिस ने उसे अस्पताल ले गई और वार्ड में छोड़कर चली गई। यहां तक की उसकी व्यथा भी नहीं सुनी। डॉक्टरों ने महिला के बारे में पूछा तो उसने अपने बहू और बेटा की करतूत बताई। आरोप है कि बहू और बेटा ने बुजुर्ग महिला के साथ में मारपीट की और बाद में उसे घर सेे निकाल दिया। महिला के सिर पर चोट के गहरे निशान है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता सिमरो मुजफ्फरनगर के कस्बा शाहपुर की रहने वाली है। पीडित महिला की उम्र करीब 70 वर्ष है। पीड़िता शामली जनपद इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ी हुई पुलिस को मिली थी। जिसके चेहरे पर चोट के गहरे निशान थे। शामली पुलिस पीड़ित महिला को जिला अस्पताल ले आई। पुलिस अस्पताल स्टाफ को बिना सूचना दिए ही वार्ड में लेटा कर रफूचक्कर हो गई। जिसके चलते बेबस और लाचार महिला भूख प्यास से तड़पती रही।

एक तरफ जहां बेटे व उसकी पत्नी का जुल्म की बुजुर्ग महिला शिकार हुई तो पुलिस ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। पुलिस उसकी परेशानी जाने बगैर ही अस्पताल में छोड़कर चली गई। मामला मीडिया में पहुंचा तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन—फानन में पुलिस महिला को तलाशते हुए जिला अस्पताल पहुंची और महिला को अपने साथ लेकर उसके घर छोड़ने के लिए रवाना हो गई।

महिला का आरोप है कि उसके सगे बेटे व बहु ने उसके साथ मारपीट की है। बाद में धक्का देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि महिला ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की थी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी बेटे व बहू के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। पुलिस के आला अफसरों के सामने पूरा प्रकरण पहुंचा तो उन्होंने आनन—फानन में बुजुर्ग महिला की मदद की। पीड़ित महिला को अपने साथ मुजफ्फरनगर ले गई। आरोप है कि स्थानीय पुलिस को बुजुर्ग की शिकायत पर एक्शन लेना चाहिए था। वहीं शामली पुलिस ने भी कोई महिला के प्रति कोई संवदेना नहीं दिखाई। पुलिस के अधिकारी डीएम कालिया ने मामले की जांच की बात कही है।

Published on:
02 May 2018 04:33 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी