
सत्य प्रकाश
अयोध्या. राम नगरी अयोध्या के सभी सड़को नया रूप दिया जाएगा तथा सड़को के किनारे पौधों से हराभरा किया जाएगा । नगर निगम की सड़को को 120 करोड़ रुपये से संवारने के लिए नगर निगम के महापौर ने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को प्रस्ताव भेज दिया है और जल्द ही सवारने का कार्य शुरू किया जायेगा ।
अयोध्या में देखेंगी हरी भरी सड़क
राम नगरी अयोध्या की सड़को को भी सजाने के लिए नगर निगम ने पहल की है। अयोध्या में अक्सर नाली का पानी तथा हलकी बरसात होते ही कई सड़को पर पानी का भराव हो जाता है जिसके कारण आम नागरिकों के साथ अयोध्या आने वाले श्रधालुओं के आने जाने की भी समस्या बढ़ जाती है । यह समस्या बासुदेव घाट , जानकी घाट , सब्जी मंडी , श्रृंगार हाट , बेगमपुरा तथा जलवान पूरा में अधिक होती है । नगर निगम के इस पहल से अब अयोध्या की सड़को नए रूप में बनाया ही नहीं जाएगा बल्कि उस मार्ग को सुन्दर दिखने स्वच्छ वातावरण के लिए हरे भरे पौधे भी लगाये जायेंगे।
अब नहीं होगा सड़को पर जल भराव
अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि अयोध्या की सड़को पर हलकी सी बरसात से जल भराव जैसी समस्या उत्पना हो जाती है तथा बीते वर्ष अयोध्या में सीवर व अन्य कार्यों की वजह से सडको पर खुदाई किया गया था । इन सडको पर जल भराव की समस्या को सही कर सभी सड़को का सुधारीकरण किया जाएगा तथा इसके साथ अयोध्या में दूषित हो रहे वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए सड़को के अगल-बगल पौधों का रोपण होगा जिससे अयोध्या स्वच्छ वातावरण के साथ सुन्दर भी दिख सके। इन सभी कार्यों के लिए नगर विकास मंत्री को कुछ प्रस्ताव भेज दिया जा चुका है और मंत्री में इस प्रस्ताव को जल्द ही पारित कर कार्य कराये जाने का अश्वासन दिया है ।
Updated on:
02 May 2018 02:29 pm
Published on:
02 May 2018 02:29 pm
