मुजफ्फरनगर

Video: जवानों की शहादत के बाद युवक ने हिंदुस्तान पर की ऐसी अभद्र टिप्पणी,आक्रोश में लोग

पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हमले के बाद गुस्से में देश युवक के अपशब्द लिखने के बाद लोगों में आया उबाल कार्रवाई की मांग कर लोगों ने किया प्रदर्शन

less than 1 minute read
muzaffarnagar
Video: जवानों की शहादत के बाद युवक ने हिंदुस्तान पर की ऐसी अभद्र टिप्पणी,आक्रोश में लोग

मुजफ्फरनगर। जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 40 सैनिकों के बाद पाकिस्तान और आतंकी संगठनों के खिलाफ भारी रोष देखने को मिल रहा है। जहां सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और आतंकी संगठनों के खिलाफ लोग पोस्ट डाल कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, वहीं मुजफ्फरनगर में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवक के हिंदुस्तान को गाली देने की पोस्ट वायरल हो रहा है।

दरअसल थाना चरथावल कस्बे के एक युवक बिलाल त्यागी ने 'नो सब्जेक्ट' नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है। जिसमें आरोपी सहित 4 अन्य युवक भी एडमिन बनाए हुए हैं। ग्रुप में एक युवक ने पाकिस्तान को अपशब्द देते हुए एक पोस्ट डाल दी, मगर कुछ ही देर में बिलाल त्यागी नाम के युवक ने इस पोस्ट को पढ़ते ही भारत को गाली देते हुए दूसरी पोस्ट डाल दी। कुछ देर के बाद हिंदुस्तान को गाली देते इस पोस्ट के वायरल होते ही क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त हो गया और आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कई संगठन थाने में पहुंच गए और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।

Updated on:
18 Feb 2019 03:46 pm
Published on:
18 Feb 2019 03:36 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा