मुजफ्फरनगर

स्वामी यशवीर महाराज ने CAA को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- यहां लगता है डर तो 55 इस्लामिक देश में चले जाए

Highlights मकर संक्रांति के कार्यक्रम में पहुंचे थे स्वामी यशवीर महाराज पीएम और सीएम की तारीफ करते हुए कह दी ऐसी बात सीएए को लेकर दिया विवादित बयान

2 min read
news.png

मुजफ्फरनगर। जिले में मकर संक्रांति का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। इसमें मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कुकड़ा मंडी बाजार में हवन पूजन किया गया। हवन करने आए योग साधना यशवीर आश्रम के संस्थापक स्वामी यशवीर जी महाराज ने हवन के बाद सीएए पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री राजनाथ सिंह की तारीफ की। आगे उन्होंने कहा कि इस बिल से हिंदुस्तान के मुसलमानों को कोई परेशानी नहीं होगी। मगर फिर भी अगर उन्हें डर लगता है तो उनके लिए 55 इस्लामिक देश हैं। जहां वे जा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने इशारों ही इशारों में मुस्लिमों को हिंदुस्तान की संस्कृति में मिलने और जय श्री राम बोलने की सलाह दे डाली। गौरतलब है कि स्वामी यशवीर इससे पहले भी मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं। जिसमें उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

यशवीर महाराज ने लोगों को समझाया सीएए बिल

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर जहां देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं इस बिल के समर्थन में की जा रहे कार्यक्रमों में लोगों को नागरिकता संशोधन बिल के बारे में जानकारी जा रही है। वही मकर सक्रांति के पर्व पर मुजफ्फरनगर में हवन करने आए योग साधना यशवीर आश्रम के संस्थापक और सीएम योगी आदित्यनाथ के गुरु भाई स्वामी यशवीर जी महाराज ने हवन पूजन के बाद लोगों को नागरिकता संशोधन बिल के बारे में समझाया। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए विवादित बयान दे डाला।

पीएम और सीएम की तारीफ के बाद कह दी यह बात

उन्होंने पहले तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ व राजनाथ सिंह की तारीफों के पुल बांधे। इसके बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो कानून अब आया है। वह कानून 1947 में ही आ जाना चाहिए था। मगर उस समय की सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया और देश डूबता चला गया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बिल को पास किया है तो अब देश दिन पर दिन तरक्की करता जाएगा। उन्होंने कहा कि जो दूसरे इस्लामिक देशों में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे थे। उन देशों के हिंदुओं को देश में नागरिकता देने का काम किया गया है। इसके लिए हमें खुशी होनी चाहिये। उन्होंने कहा इस कानून से हिंदुस्तान के मुस्लिमों को कोई नुकसान नहीं है। इससे उन्हें नहीं डरना चाहिए। अगर उन्हें फिर भी डर लगता है तो उनके लिए 55 इस्लामिक देश है। वह वहां जा सकते हैं।

Published on:
15 Jan 2020 01:00 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा