जानकारी के अनुसार, गांव निवाड़ा निवासी पप्पू की पत्नी सुदेश के अनुसार उसका पति किसी मामले में जेल में बंद है। वह घर अपनी सास व छोटे-छोटे बच्चों के साथ रहती है। उसका आरोप है कि सोमवार को उनके पड़ोसी की लड़की ने उसके 6 वर्षीय पुत्र के साथ मारपीट कर दी थी। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी गाली गलौच की। दोपहर को जब लड़की के परिजन घर पहुंचे तो उसने अपने परिजनों को उल्टी सीधी बात बताकर भड़का दिया। आरोप है कि इसके बाद उसके परिजन हाथों में सरिया व डंड़े लेकर उसके महिला के घर पहुंचे और उसे घर से खींचकर उसकी सरियों से बेरहमी के साथ पिटाई की। इससे महिला का सिर फट गया और उसके पैरों में काफी गुम चोट आई है। महिला अपने पैरों पर खड़ी भी नहीं हो पा रही है।