मुजफ्फरनगर

घर का ताला तोड़कर बीयर पीकर सो गया चोर, जानिए फिर क्या हुआ

Highlights . कच्ची सड़क स्थित मोहल्ला गंगा रामपुरा की घटना. घर का ताला तोड़कर घुसा था चोर . शादी समारोह में गया था परिवार  
less than 1 minute read
chor.png

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कच्ची सड़क स्थित मोहल्ला गंगा रामपुरा में एक चोर ने घर ताला तोड़कर घर में चोरी का प्रयास किया। घरवाले एक शादी समारोह में गए हुए थे। सुबह परिवार के लोग शादी से वापस लौटे तो मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। खिड़की की ग्रिल भी टूटी हुई थी। पीड़ित ने मामले की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस के आने से पहले ही चोर घर से निकला और फरार हो गया। हालांकि, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला गंगा रामपुरा निवासी राजन अग्रवाल भी अपने परिवार के साथ शादी समारोह से वापस लौटे थे। उसी दौरान राजन ने अपने घर का ताला टूटा देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। आरोप है कि पुलिस काफी लेट पहुंची। जब राजन अग्रवाल घर में घुसा तो चोर की नींद टूट गई। वह मौके से भाग निकला। पीड़ित ने पुलिस पर देरी से आने का आरोप लगाया है। हालांकि घर में चोरी नहीं हुई है।

यह पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई। चोर ताला तोड़ने के लिए हथौड़ा लेकर पहुंचा था। साथ ही वह बीयर की दो बोतलें व नमकीन का पैकेट भी लाया था। ताला तोड़कर अंदर की खिड़की की ग्रिल उगाड़ी और कमरे में दाखिल हुआ। घर में बने कमरे में चोर ने आराम के साथ बैठकर बीयर पी। संभावना जताई है कि नशा होने के बाद वह घर में सो गया। परिवार के लोग पहुंचने की आहत पाकर जागा और मौके से फरार हो गया।

Updated on:
04 Mar 2020 02:24 pm
Published on:
04 Mar 2020 02:23 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश