
बुलंदशहर। चीन से फैले कोरोना वायरस का असर मार्केट पर भी पड़ रहा है। होली के त्यौहार पर चीन से आने वाले रंग, पिचकारी और गुबारे बाजार से गायब है। किसी दुकान पर चाइनीज माल बिक भी रहा है तो लोग पसंद नहीं कर रहे हैं। लोग चाइनीज माल से बचते हुए नजर आ रहे हैं। चीन से माल न आने की वजह से इस बार होली पर इस्तेमाल होने वाला सामान बाजार में महंगा मिल रहा है।
कोरोना वायरस का डर लोगों में इस तरह व्याप्त है कि चीन के माल से भी दरकिनार कर रहे है। यहीं वजह है कि इस बार कारोबारियों ने चीन से सामान आयात नहीं किया है। सिटी में लग रहे पिचकारी और रंग की दुकानों पर लोग चाइना का माल खरीदने से बच रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल का स्टॉक बच गया था। इस बार यह नहीं बिक पा रहा है। दुकान पर स्टॉक रखा हुआ है तो लोग नहीं खरीद रहे हैं।
गुलाल और टेशू के फूलों को ज्यादा बिक्री हो रही है। वहीं दुकानदार, मनीष अरोरा ने बताया है कि चाइना का माल बाजार में नहीं आया है। कोरोना वायरस की वजह से व्यापारी वहां से कुछ भी माल नहीं खरीद रहे है। उधर, दुकानदार रमेश शर्मा कहना है कि मोदी के मुखैटा और टेशू और गुलाल की दुकानदारी अधिक हो रही है। वहीं, दुकानदारों का कहना है कि चीन के माल से बायकाट करने के बाद लोग देश में निर्मित पिचकारी, रंग और गुब्बारों की डिमांड कर रहे हैं।
Updated on:
04 Mar 2020 02:01 pm
Published on:
04 Mar 2020 02:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
