मुजफ्फरनगर

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा यूपी, पुलिस ने 3 गो तस्करों को दबोचा, भारी मात्रा में मांस बरामद

मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी में पुलिस की गो तस्करों से मुठभेड़
2 min read
muzaffarnagar
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा यूपी, पुलिस ने 3 गो तस्करों को दबोचा, भारी मात्रा में मांस बरामद

मुजफ्फरनगर. थाना रतनपुरी पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीन शातिर गो तस्करों को मुठभेड़ में दबोच लिया। जबकि एक शातिर गो तस्कर पुलिस को चकमा देकर जंगलों के रास्ते फरार हो गया। गनीमत ये रही कि मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर गोली लगने से बाल-बाल बच गए। वहीं पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 5 कुंतल मास, दो तमंचे, दर्जनों कारतूस, 1 छुरी व भारी मात्रा में गोकशी करने के लिए उपयोग में आने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों से पूछताछ के बाद तीनो गो तस्करों को सलाखों के पीछे भेज दिया।

दरअसल, मामला रतनपुरी थाना क्षेत्र के भनवाड़ा गांव के जंगलों का है। जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोकशी के इनपुट पर गांव के बाहर जंगलों में बंद पड़े एक मकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस और शातिर गो तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर गो तस्कर जाबिर, साबिर, मेघु उर्फ उम्मेद निवासी भनवाड़ा को दबोच लिया, लेकिन मुठभेड़ के दौरान गनीमत रही कि तस्करों की गोली लगने से सब इस्पेक्टर सतेंद्र पाल सिंह बाल-बाल बच गए। वहीं मुठभेड़ के दौरान जंगलों का फायदा उठाकर एक युवक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने फरार हुए तस्कर की गिरफ्तारी के लिए जंगलों में घंटों काम्बिंग की, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। वहीं पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तस्करों को कब्जे से 5 कुंतल मास, दो तमंचे, एक छुरी, दर्जनों कारतूस के साथ भारी मात्रा में गोकशी का उपकरण बरामद किया है। पुलिस ने तीनों शातिर गो तस्करों से पूछताछ करने के बाद सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस उपाधिक्षक हरिराम सिंह यादव का कहना है पकड़े गए शातिर गो तस्करों पर गोकशी के साथ-साथ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
22 Dec 2018 09:33 am
Also Read
View All
Tamanna Malik Kanwar Yatra: बुर्का पहनकर फिर कांवड़ यात्रा पर निकलीं तमन्ना मलिक, नोटिस के बाद संविधान का दिया हवाला

Tarun Khatik Kanwar Yatra: शिव भक्ति के साथ इंसाफ की गुहार! भाई की याद में निकली अनोखी कांवड़, होली के दिन हुई थी तरुण खटीक की हत्या

POCSO Court Verdict: ‘विवाह से दुष्कर्म का अपराध खत्म नहीं होता’, शादी के बाद भी नहीं मिली राहत, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

Kanwar Yatra 2026: दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अमित को क्या आप जानते हैं? ‘जिम वाली कांवड़’ निकालने की वजह भी बताई

कांवड़ यात्रा: 4 से 12 अगस्त तक दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पूरी तरह बंद, भारी वाहनों पर 30 जुलाई से ‘नो एंट्री’