मुजफ्फरनगर

पुलिस के वज्र वाहन और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिडंत, 3 पुलिसकर्मी और एक बंदी गंभीर घायल

मामला तितावी क्षेत्र के पानीपत खटीमा मार्ग का है। बंदी को कोर्ट में पेशी से वापस लेकर लौट रहे थे पुलिसकर्मी। ट्रैक्टर ट्रॉली चालक मौके से फरार।
less than 1 minute read
screenshot_from_2021-09-03_15-44-58.jpg

मुजफ्फरनगर। जनपद में गुरुवार की देर शाम थाना तितावी क्षेत्र के पानीपत खटीमा मार्ग पर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब शामली की ओर से मुज़फ्फरनगर आ रहे के पुलिस के 207 व्रज वाहन की एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में पुलिस गाड़ी में सवार 4 पुलिसकर्मियों में से 3 पुलिसकर्मी और एक बंदी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, जनपद मुजफरनगर में गुरुवार की देर शाम थाना तितावी क्षेत्र में पानीपत खटीमा मार्ग पर धौलरा बस अड्डे के निकट शामली की ओर से आ रहा पुलिस का 207 व्रज वाहन उस समय बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गया, जब जिला मुज़फ्फरनगर जेल से एक बंदी मुस्तकीम पुत्र निवासी झिंझाना थाना झिंझाना जनपद शामली को सरकारी पुलिस के वज्र वाहन से हरियाणा के कैथल न्यायालय में पेशी करा कर वापस मुजफ्फरनगर लौट रहे थे।

हादसे के दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली सवार चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही तितावी के थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने 207 व्रज वाहन गाड़ी में सवार 4 पुलिसकर्मी रकम सिंह, सत्येंद्र कुमार, प्रदीप सिंह और सचिन त्यागी सहित मुजरिम मुस्तकीम को जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया। गंभीर हालत के चलते एक पुलिसकर्मी को मेरठ रेफर कर दिया गया है।

Published on:
03 Sept 2021 03:49 pm
Also Read
View All
‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी

मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री में 24 घंटे काम और खाने को सिर्फ एक सूखी रोटी, भागने की कोशिश की तो पीछे छोड़ देते थे पिटबुल कुत्ता!