मुजफ्फरनगर

तीन बार मौत को मात देकर इस मासूम बिटिया ने जीत लिया लोगों का दिल

समाज द्वारा ठुकराई गई इस मासूम को है अब मां की तलाश
2 min read
Muzaffarnagar
तीन बार मौत को मात देकर इस मासूम बिटिया ने जीत लिया लोगों का दिल

मुजफ्फरनगर. मां की ममता को शर्मसार कर देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें एक कार सवार महिला नवजात बच्ची को एक घर के बाहर फेंककर फरार हो गई। इसी बीच इस नवजात के ऊपर से एक कूड़े से भरा ठेला भी उतर गया। हद ताे तब हो गई जब जब बच्ची के रोने की आवाज सुन जिस व्यक्ति के मकान के बाहर बच्ची पड़ी थी उसने ने उठाकर उसे कूड़े से भरे ठेले में फेंक दिया। लेकिन, इस दौरान मौहल्ले के लोग इकठ्ठा हो गए और बच्ची को पुलिस की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां अब बच्ची की हालत में सुधार बताया जा रहा है। बच्ची ने पैदा होने के बाद से हॉस्पिटल पहुचने तक 3 बार मौत को मात दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद से अब तक पुलिस कार सवार महिला को तलाश नहीं कर पाई है। अब देखना यह होगा कि पुलिस उस कार सवार महिला को तलाश पाती है या नही या फिर केवल मुकदमा दर्ज कर अपने काम की इतिश्री कर लेगी।

दरअसल, मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार की गुल्लर वाली गली का है। जहां बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे एक कार सवार महिला 2 दिन की नवजात बच्ची को फेंककर फरार हो गई थी। जिसके बाद बच्ची के सड़क पर पड़े रहने पर उसके ऊपर से एक कूड़े से भरा ठेला उतर गया था। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर घर के अंदर से बाहर आए व्यक्ति ने तो मानवता को तार-तार करते हुए उस मासूम सी बच्ची को कूड़े के ठेले में ही फेंक दिया। हालांकि मौहल्ले के अन्य लोगों ने उस मासूम बच्ची को पुलिस की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बच्ची ने पैदा होने के बाद से तीन बार मौत को मात दी, जो कि पूरी घटना घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

आपको बता दें कि अब बच्ची की हालत में सुधार है और अब पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। लेकिन, अब तक उस कार सवार महिला का पता नहीं लग पाया है। पुलिस आधिकारियों के अनुसार सीसीटीवी के आधार पर उस कार सवार महिला की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं सीएमओ पीएस मिश्रा का कहना है कि अब बच्ची बिल्कुल ठीक है। दो दिन और ट्रीटमेंट देने के बाद सीडब्ल्यूसी के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Published on:
08 Jun 2018 09:43 am
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी