3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस शहर में अलविदा जुमे की नमाज पर रहेगी यह व्यवस्था, निकलें तो जरा संभलकर

पुलिस प्रशासन ने र्इद तक की तैयारी को लेकर व्यवस्था संभाली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 7 Jun 2018, 10:55 PM IST

meerut

यूपी के इस शहर में अलविदा जुमे की नमाज पर रहेगी यह व्यवस्था, निकलें तो जरा संभलकर

मेरठ। शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज अदा की जाएगी। मेरठ शहर की प्रमुख सभी 70 मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज एकसाथ अदा की जाएगी। इस दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी काफी दुरूस्त रहेगी। शहर काजी जैनुलराशिद्दीन ने शुक्रवार को अलविदा जुमे का ऐलान किया है। उनके ऐलान के बाद ही अलविदा जुमे को लेकर पुलिस-प्रशासन ने ईद तक सुरक्षा की तैयारियां शुरू कर दी।

यह भी पढ़ेंः नीदरलैंड की महारानी फिदा हुर्इ युवतियों की इस कारीगरी पर आैर जाते-जाते कह गर्इ इतनी बड़ी बात

एसपी सिटी और एडीएम ने ली कोतवाली में बैठक

शहरकाजी जैनुलराशिद्दीन ने बताया कि शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज अदा की जाएगी। अलविदा जुमा का ऐलान होते ही पुलिस प्रशासन ईद पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को लेकर अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और एडीएम सिटी में शहर कोतवाली में मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिकों की बैठक ली। बैठक में शहर काजी जैनुल राशिददीन सहित मुस्लिम समाज के कई गणमान्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः नमक का उपयोग इस तरह करेंगे, तो हो जाएंगे मालामाल

12 बजे के बाद इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन

मेरठ में अगर आप दिन में निकल रहे हैं तो संभलकर निकले। अलविदा जुमा को लेकर शुक्रवार को कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्ट रहेगा। गढ़ रोड की तरफ से आने वाले वाहनों को गांधी आश्रम चौराहे से ही डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसी तरह दिल्ली रोड पर जाने वाले वाहन रोडवेज से आगे नहीं जा सकेंगे। अगर आप घंटाघर जाने की सोच रहे हैं तो तीन बजे तक के लिए वहां का जाना टाल दीजिए। कोतवाली में हुई बैठक में अलविदा जुमे और ईद के मौके पर रूट डायवर्जन व सुरक्षा के इंतजामों को लेकर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ेंः थाने में इनकी शादी कराकर पुलिस ने पेश की एेसी मिसाल, बरसों रखेंगे लोग याद

भाईचारा बनाने और सहयोग की अपील

इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों से अपने-अपने इलाकों में शांति व्यवस्था व भाईचारा बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई। बैठक की समाप्ति के साथ ही पुलिस प्रशासन ने अलविदा जुमे को लेकर सुरक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान प्रत्येक संवेदनशील वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएंगे। सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपी सिटी के जिम्मे होगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश