मुजफ्फरनगर

इस स्कूल में बच्चों को पढ़ाई की जगह दी जाती है टॉयलेट साफ करने की ट्रेनिंग

प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने आने वाले बच्चों से शौचालय साफ कराया गया।
2 min read
student

मुजफ्फरनगर। हर मां-बाप का सपना होता है कि उनके बच्चे स्कूल में जाएं और अच्छी शिक्षा प्राप्त करें ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सके। लेकिन, यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के स्कूलों में बच्चों को शिक्षा देने के बजाय कहीं झाड़ू लगवाई जा रही है तो कहीं शौचालय साफ कराए जा रहे हैं। ताजा मामला जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव चांदपुर तगान का है। जहां के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक बच्चों से शौचालय साफ कराते नजर आ रहे हैं। वहीं जब इस बाबत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका से बातचीत करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कैमरे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

क्या है पूरा मामला

गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका द्वारा यहां पढ़ने आने वाले बच्चों से शौचालय साफ कराया गया। इस दौरान यहां से कुछ मीडियाकर्मी निकल रहे थे। उन्होंने यहां बच्चों द्वारा शौचालय साफ करते हुए वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वहीं वीडियो बनता देख बच्चे भागने लगे। जिसके बाद प्रधानाध्यापिका भी वहां आ गई और बच्चों से पूछ कि तुम्हें इस काम पर किसने लगाया। वहीं बच्चे डर की वजह से कोई जवाब नहीं दे पाए।

इसके बाद जब प्रधानाध्यापिका से इस बाबत पूछने पर वह इधर-उधर की बातें करने लगीं और कैमरे के सामने बोलने से साफ मना कर दिया। इसके बाद इसके बारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश यादव से मुलाकात की गई और बच्चों द्वारा की जा रही शौचालय की वीडियो दिखाई। इस विषय को उन्होंने गंभीरता से लेते हुए एबीएसए बुढ़ाना को मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह बोले, चाहते हैं देश का विकास तो लोगों को करना होगा ये काम

बीएसए ने दिए जांच के निर्देश

बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश यादव ने बताया कि स्कूल में बच्चों से शौचालय की सफाई कराना गलत है और इस मामले में एबीएसए बुढ़ाना को जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
10 Mar 2018 03:33 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी