मुजफ्फरनगर

एनकाउंटर से फिर थर्राया मुजफ्फरनगर, मुठभेड़ में पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को किया पस्त

एनकाउंटर में एक दरोगा भी गंमभीर रूप से हुआ घायल

less than 1 minute read
police Encounter
एनकाउंटर से फिर थर्राया मुजफ्फरनगर, मुठभेड़ में पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को किया पस्त

मुज़फ्फरनगर. पुलिस और बदमाशों के बीच शनिवार की देर रात उस समय मुठभेड़ हो गई,जब तितावी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धौलरा रोड पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। उसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास करने लगे। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों की घेराबंदी कर सरेंडर करने के लिए बोला तो दोबारा बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पंद्रह-पंद्रह हज़ार के दोनों इनामी बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों के साथ हुई पुलिस की इस मुठभेड़ में एक दरोगा विजय पाल अत्रि भी बदमाशों की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

एनकाउंटर में घायल होने के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ ही सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया दिया। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने दो देशी तमंचे, कारतूस और एक बाइक बरामद की है। पुलिस की गिरफ्त में आये दोनों ही बदमाश शाहनवाज और अजब सिंह पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्जनों से भी अधिक घटनाओं के मुकदमे दर्ज हैं। इन दोनों इनामी बदमाशों की पुलिस को काफी लम्बे समय से तलाश थी। बताया जाता है कि ये दोनों बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

Published on:
07 Oct 2018 01:44 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश